मस्तूरी

संदिग्ध परिस्थितियों में 2 माह के मासूम की मौत,टीका लगाने के बाद मौत होने का परिजन लगा रहे आरोप, मस्तूरी थाना क्षेत्र का मामला..

उदय सिंह मस्तूरी – थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरा में टीका लगाने के बाद तबियत बिगड़ने से 2 माह की मासूम की मौत हो गई है।मिली जानकारी के अनुसार गतौरा निवासी राजू केवट पिता कार्तिक केवट एवं अन्य लोगों ने मस्तूरी थाना पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसके 2 माह 4 दिन का पुत्र प्रियांशु केवट जो कि कल दोपहर 1:30 बजे अमहापारा गतौरा स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में उसकी पत्नी 2 माह के बच्चे को लेकर टीका लगवाने गई थी। टीका लगवाने के बाद शाम तक बच्चा ठीक था लेकिन देर शाम बच्चे को तेज बुखार आ गया एवं रोने लगा जिसकी रात तकरीबन 2:00 बजे मौत हो गई। आज सुबह बच्चे को लेकर परिजन मस्तूरी थाने पहुंचे एवं टीका लगने के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ने का आरोप लगा रहे हैं एवं जांच की मांग कर रहे हैं। वही मस्तूरी पुलिस बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के पश्चात ही पता चलेगा कि बच्चे की मौत किन परिस्थितियों में हुई है। फिलहाल मस्तूरी पुलिस परिजनों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

3 टीके एक साथ लगाए गए…

परिजनों ने बताया कि बच्चे को एक साथ ही पैर और हाथ मे 3 टीके लगाए गए, जिसकी वजह से ही तबियत बिगड़ने की बात कही जा रही, जिसके बाद से ही बच्चा लगातार रो रहा था, फ़िलहाल जांच में क्या तथ्य सामने आते है उसके बाद ही कार्रवाई की दिशा तय होगी।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,...