सीपत

चोरी की बाइक बेचने की फिराक में घूम रहा चोर गिरफ्तार… कब्जे से एक बाइक जब्त

भुवनेश्वर बंजारे

सीपत- चोरी की बाइक बेचने के फिराक में घूम रहे युवक को सीपत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अंबिकापुर के ग्राम खड़गांव का रहने वाला है। जो वहा से आकर चोरी की हुई बाइक को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। जो सीपत पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मिली जानकारी के अनुसार धनिया मेन रोड में जिला सहकारी बैंक के पास एक व्यक्ति द्वारा चोरी की बाइक बेचने की कोशिश किया जा रहा है। जिसकी सूचना क्षेत्र के लोगो ने 112 में फोन कर दी।

जिसपर पुलिस ने मौके पर दबिश दी जहां फोन पर बता गए जानकारी के आधार पर गिरीश सदावर्ती को पकड़ा जिसके कब्जे से पुलिस को काले कलर का एच. एफ. डीलक्स मोटर सायकल बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपी के पास गाड़ी के कोई भी दस्तावेज नहीं थे। जिस आधार पर आरोपी को सीपत पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। विशेष योगदान : सम्पूर्ण कार्यवाही में प्र. आर. 492 सैय्यद अकबर, प्र. आर. 195 उमाशंकर राठौर, आर. मुकेश सूर्यवंशी, चंद्रप्रकाश भारद्वाज, प्रदीप सोनी का विशेष भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...