पचपेड़ी

पानी भरे गड्ढे में मिली अज्ञात युवक की लाश, पचपेड़ी थाना क्षेत्र की घटना

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जोंधरा स्थित शराब भट्ठी के आगे ग्राम भिलौनी जाने वाले रास्ते के बीच एक 30 से 35 वर्षीय अज्ञात युवक की पानी से भरे गड्ढे में औंधे मुंह पड़ी लाश मिली है। पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंच अज्ञात मृतक की शिनाख्त में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत जोंधरा में ग्राम भिलौनी जाने वाले रास्ते पर जोंधरा शराब भट्ठी के आगे बीती शाम ग्रामीणों ने एक युवक को अचेत अवस्था मे पड़े देखा।

ग्रामीणों ने नशे में चूर होकर पड़े होने का अंदाजा लगा कोई ध्यान नही दिया आज सुबह ग्रामीणों ने उसी युवक को पास ही पानी से भरे गड्ढे में औंधे मुंह पड़े देखा पास जाने से पता चला कि अज्ञात युवक के सिर और आंख के पास से खून निकल रहा तथा उसकी मौत हो चुकी है।जिसके बाद ग्रामीणों ने पचपेड़ी थाना को फोन कर सूचना दी।मौके पर पहुंचे पचपेड़ी पुलिस ने अज्ञात लाश के बारे में आसपास के ग्रामीणों से पतासाजी कर रही है।

वही अंदाजा लगाया जा रहा है।कि अज्ञात युवक आसपास की हो सकती है।जो जोंधरा स्थित शराब भट्टी शराब पीने आया होगा अत्यधिक नशा हो जाने के कारण रोड के किनारे सो गया होगा जब पानी पीने के प्रयास में पास ही के गड्ढे में गया होगा तो नशे के कारण पानी मे डूब गया होगा।

फिलहाल पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंच अज्ञात युवक की शिनाख्ती एवं आगे की कार्यवाही में जुट गई है।लाश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगा कि युवक की मौत किन कारणो से हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला,