मल्हार

मवेशियों के जमावड़े से सड़क पर दुर्घटना का डर..तो खेतों में फसल नुकसान की चिंता…आखिर कहाँ है गौठान

हरिशंकर पाण्डेय

मल्हार – बीच सड़क में मवेशियों के जमावड़े के कारण रोज हो रही दुर्घटना। मस्तूरी से मल्हार के बीच मवेशियों के कारण प्रतिदिन दुर्घटना होना सामान्य बात हो गई है इस मार्ग में बीच सड़क में सैकड़ो मवेशियों का जमावड़ा रहता है खासकर शाम होते ही इनके कारण यातायात में भारी दिक्कत होती है। सबसे ज्यादा परेशानी चार पहिया वाहनों को होती है। 4 दिन पूर्व ही मल्हार मुख्य मार्ग में एक मोटरसायकल चालक युवक मवेशी में टकराने से गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसको 108 के मदद से हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

छत्तीसगढ़ सरकार के महत्वपूर्ण योजनाओ में एक रोका छेका अभियान को भी ठेंगा दिखाया जा रहा। इन मवेशियों को खुले सड़को में देखकर ऐसा लगता है कि सरकार की यह योजना सिर्फ कागजों में ही है। सड़क किनारे के गाँव वाले अपने मवेशियों को खुले में छोड़ देते है

जबकि उनके लिए गांव गांव में गोठान भी बनवाना गया है परन्तु अधिकारियों के निरीक्षण में नही पहुचने से स्थानीय जनप्रतिनिधि व कर्मचारी भी मनमौजी करते है। छत्तीसगढ़ सरकार ने मानसून आने से पहले पूरे छत्तीसगढ़ में रोका- छेका अभियान की शुरुआत 20 जून से शुरू की थी।

इस अभियान के तहत खेतों में लगे फसलों को जानवरों से बचाने के लिए इसकी शुरुआत की जा रही है. सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के तमाम जिलों के कलेक्टर और पंचायत के अधिकारियों को इस अभियान को सुचारू रूप से शुरू करने के लिए निर्देशित भी किया है।

परन्तु वर्तमान में गांव से लेकर शहर तक चाहे गावो के मुख्य मार्ग हो या हाइवे इन सभी जगहों में भारी संख्या में मवेशी घूम रहे है जिससे दुर्घटनाए भी हो रही है।

मल्हार में अब तक नही बन पाया गोठान…

गोठान निर्माण की स्वीकृति के एक साल बाद भी नही बन पाया जिससे इस वर्ष भी किसानों को अपनी फसल बचाने भारी जद्दो जहद करना पड़ेगा। 28 जुलाई हरेली त्यौहार तक बियासी का काम भी हो जाएगा इसके बाद किसान चिंतित रहते है कि कोई जानवर खेतो में ना घुस जाए गोठान नही बनने से इस बार फिर मवेशी फसलों को नुकसान पहुचाएंगे।

error: Content is protected !!
Letest
7 महीने पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी...लूट के लिए युवक को बेरहमी से पीटकर नदी में फेंका, पचरीघाट... VIDEO:-बिलासपुर हाई-प्रोफाइल लूट की गुत्थी सुलझी… 5 अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार, करोड़ों के जेवर-नगदी... दिनदहाड़े लूट और उठाईगिरी गिरोह बेनकाब... 7 वारदात, 9.83 लाख की लूट, बिहार के दो आरोपी जांजगीर पुलिस... मस्तूरी विकासखंड के 8 ग्रामों में उचित मूल्य राशन दुकान संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित, स्व सहायता समूह,... बिलासपुर सराफा लूट कांड: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में शॉर्ट एनकाउंटर, एक आरोपी के पैर में लगी गोली,... छत्तीसगढ़ में बढ़ी ब्राउन शुगर की डिमांड....अब मुंगेली जिले में ब्राउन शुगर के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार, प... VIDEO बिलासपुर लूटकांड अपडेट: उरतुम के पास कार बरामद, लेकिन ढाई किलो सोना और साढ़े तीन लाख लेकर फरार... कोटा - बेलगहना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसे...4 लोगों की दर्दनाक मौत, एक हादसे में ट्रेलर घाटी ... केंद्रीय जेल के किचन में कैदी ने हंसिया से रेत लिया अपना गला...हालत गंभीर, सिम्स में चल रहा उपचार, मस्तूरी: ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार दंपति...मां सहित 6 माह की बेटी की मौके पर दर्दनाक मौत, मचा हड़...