सीपत

जान जोखिम में लेकिन किसको है चिंता…मालगाड़ी में मजदूरों का खुला सफर, देखिए वीडियो

रमेश राजपूत

बिलासपुर – डीजल इंजन से चलने वाले ट्रेनों में बोगी के ऊपर सफर करने का नज़ारा भारत के कुछ हिस्सों में भले ही देखने को मिलता है, लेकिन मालगाड़ी में लोगों का सफर करना इस बार सुर्खियां बटोर रहा है, दरअसल बिलासपुर से एक खतरनाक वीडियो सामने आया है। इसमें खुली मालगाड़ी में मजदूर सामान की तरह सफर करते नजर आ रहे हैं। यह नजारा सीपत स्थित एनटीपीसी का है,

जिसमें विश्वकर्मा जयंती मनाने कोरबा से मजदूरों को मालगाड़ी में ढो कर लाया जा रहा था। एनटीपीसी प्रबंधन की यह लापरवाही मजदूरों की जान पर भारी पड़ सकती थी। गौरतलब है कि सीपत एनटीपीसी में शनिवार को विश्वकर्मा जयंती पर इंजीनियरिंग विभाग में पूजा-अर्चना के साथ भंडारे का भी कार्यक्रम था। लिहाजा, इस आयोजन में ठेका कंपनी में काम करने वाले मजदूरों को भी बुलाया गया था।

इसमें कोरबा के कोयला खदान एरिया दीपका से भी 300 से अधिक मजदूर पहुंचे थे।  कोरबा से मालगाड़ी में लाए गए मजदूर एनटीपीसी प्रबंधन के इस आयोजन में ठेकेदारों के सुपरवाइजर और मजदूर भी शामिल हुए। कोरबा जिले के दीपका से ठेका श्रमिकों को खुली मालगाड़ी में सामान की तरह ढोकर लाया गया था।

मजदूरों को इस सफर में जान का खतरा भी हो सकता था, लेकिन फ़िलहाल कोई अनहोनी नही हुई और सभी मजदूर सकुशल वापस लौट गए।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...