कोटा

बेलगहना में चेतना अभियान के तहत नशा मुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन..छात्र- छात्राओं ने दिया संदेश,

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – जिले के कोटा थाना अंतर्गत बेलगहना चौकी क्षेत्र में चेतना विरुद्ध नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत गुरुवार 8 जनवरी 2026 को नशा मुक्ति एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कोटा दीप्ति बरवा की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलगहना एवं स्वामी आत्मानंद शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बेलगहना के छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम के पश्चात ग्राम बेलगहना में नशा मुक्ति चेतना रैली निकाली गई, जिसमें छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं पुलिसकर्मियों ने भाग लेकर ग्रामीणों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। रैली के दौरान नशा मुक्ति, साइबर अपराध से बचाव तथा नए कानूनी अधिकारों की जानकारी देकर आमजन को जागरूक किया गया। इस अवसर पर शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल की प्राचार्य कल्पना कुर्रे,

व्याख्याता संगीता दास, सावित्री कुर्रे, कृष्ण कुमार, अश्वनी तिवारी तथा स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य नागेंद्र कौशिक सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में एएसआई मोतीलाल सूर्यवंशी, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र पात्रे एवं अन्य पुलिस कर्मियों की विशेष भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल... महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल,