बिलासपुर

राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान के द्वारा 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन…बेस्ट प्रेक्टिस की जानकारी से कराया गया अवगत

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर –राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान (एनपीटीआई) के तत्वावधान में प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को कल्याण भवन तिफरा में किया गया 19 से 21 सितंबर तक चलने वाले प्रशिक्षण के पहले दिन छ.स्टे.पॉ.डि.कं.लिमि. बिलासपुर क्षेत्र के विभिन्न कार्यालयों से 40 अधिकारी प्रतिभागी के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यपालक निदेशक (बि.क्षे.) संजय पटेल, अतिरिक्त मुख्य अभियंता पी.के.कश्यप, अधीक्षण अभियंता जी.पी.सोनवानी, एवं एनपीटीआई के मुख्य प्रशिक्षक अजय कुमार चौधरी, कार्यक्रम निदेशक बी. वीरन्ना तथा सभी प्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक श्री पटेल द्वारा पॉवर सेक्टर में किये जा रहे बेस्ट प्रेक्टिस की जानकारी देते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। साथ ही अजय कुमार चौधरी द्वारा स्मार्ट मीटरिंग सिस्टम एवं इस अत्याधुनिक तकनीक से उपभोक्ता को होने वाले सुधार एवं विभाग को एटी एंड सी हानि कम करने में होने वाले सुविधा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, बिलासपुर क्षेत्र के बिलासपुर वृत्त, बिलासपुर नगर वृत्त एवं कोरबा वृत्त के अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:- प्रेमिका बनी कातिल: शादीशुदा प्रेमी का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, घसीटकर बाड़ी में फेंकी ला... डॉक्टरों की लेटलतीफी नहीं होगी बर्दाश्त! कलेक्टर संजय अग्रवाल का औचक निरीक्षण, अस्पताल में मचा हड़कं... बिलासपुर में दिल दहला देने वाला हादसा! डिवाइडर से टकराते ही लोहे का पाइप पेट के आरपार, तीन युवक गंभी... दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ... IIIT हैदराबाद में एडमिशन का झांसा देकर छात्रा से 12 लाख की ठगी...फर्जी कंसल्टेंसी पर एफआईआर दर्ज करोड़ों की नाली बनी आफत: सड़क से ऊंचे निर्माण ने डुबोए वार्ड, जिम्मेदारों पर उठे सवाल "बिल के बोझ तले थमा अंतिम सफर! आदिवासी महिला के शव को अस्पताल में रोके रखने के आरोप से मचा बवाल" रतनपुर: हाइटेंशन तार की चपेट में आया चरवाहा, बकरियों के लिए पत्ती तोड़ते समय दर्दनाक मौत