रतनपुर

रतनपुर: हाइटेंशन तार की चपेट में आया चरवाहा, बकरियों के लिए पत्ती तोड़ते समय दर्दनाक मौत

जुगनू तंबोली

रतनपुर – थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से बकरी चराने गए एक ग्रामीण की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर के वार्ड 8 निवासी पुन्नी धीवर 40 वर्ष पिता संतराम धीवर गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे रोज की तरह अपनी बकरियां चराने रतनपुर के मेलाभाटा ग्राउंड की ओर गए थे। इसी दौरान वे बकरियों के लिए पेड़ से पत्तियां तोड़ रहे थे। इसके लिए उन्होंने एक लंबे बांस के डंडे का उपयोग किया था, जिसके ऊपरी सिरे पर लोहे का हंसिया लगा हुआ था। बताया जा रहा है कि जिस पेड़ से वे पत्तियां तोड़ रहे थे, उसके समीप से 33 केवी का हाईटेंशन बिजली तार गुजर रहा था। पत्तियां तोड़ने के दौरान लोहे का हंसिया हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया,

जिससे तेज करंट प्रवाहित हुआ और पुन्नी धीवर गंभीर रूप से झुलसकर मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े।
आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें रतनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस हादसे ने एक बार फिर हाईटेंशन बिजली लाइनों के आसपास सावधानी बरतने की आवश्यकता को उजागर कर दिया है। वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

error: Content is protected !!
Letest
दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया...