बिलासपुर

करोड़ों की नाली बनी आफत: सड़क से ऊंचे निर्माण ने डुबोए वार्ड, जिम्मेदारों पर उठे सवाल

रमेश राजपूत

बिलासपुर – नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सिरगिट्टी के वार्ड क्रमांक 10, 11 और 12 में करोड़ों रुपये की लागत से कराया जा रहा नाली निर्माण अब स्थानीय लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। अभी निर्माण कार्य पूरी तरह पूरा भी नहीं हुआ है, लेकिन पहली ही बारिश ने निर्माण की गुणवत्ता और तकनीकी खामियों की पोल खोलकर रख दी है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि नाली का निर्माण सड़क के स्तर से ऊपर कर दिया गया है, जिससे वर्षों से बसे घरों का निस्तारी पानी और वर्षा जल की निकासी बाधित हो गई है। हाल की बारिश के दौरान जल निकासी नहीं होने से वार्ड की कई सड़कें और आसपास के इलाके जलमग्न हो गए। हालात इतने खराब हो गए कि पानी निकालने के लिए आनन-फानन में नाली के किनारों को तोड़ना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नाली का निर्माण निर्धारित तकनीकी मानकों और प्राकृतिक ढाल को ध्यान में रखकर किया जाता तो ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होती।

क्षेत्रवासियों का आरोप है कि निर्माण कार्य में जिम्मेदार इंजीनियरों और अधिकारियों ने तकनीकी नियमों की अनदेखी की है। उनका कहना है कि नाली का निर्माण पानी के प्राकृतिक बहाव की दिशा के विपरीत किया गया है। बाद में नाली को अधिक गहरा कर इस खामी को छिपाने का प्रयास जरूर किया गया, लेकिन इससे मूल समस्या का समाधान नहीं हुआ। नतीजा यह है कि बारिश का पानी नाली तक पहुंचने के बजाय सड़कों और घरों के आसपास जमा हो रहा है। इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद यदि मूल उद्देश्य ही पूरा नहीं हो पा रहा है तो निर्माण कार्य की गुणवत्ता और निगरानी पर गंभीर सवाल उठना स्वाभाविक है। अब लोगों की मांग है कि पूरे निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराई जाए और जल निकासी व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त किया जाए, ताकि भविष्य में बारिश के दौरान डूबान जैसी स्थिति से राहत मिल सके।

सतनाम सिंह खनूजा, पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत सिरगिट्टी

नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सतनाम सिंह खनूजा ने इस मामले को शासन और जनता के पैसों का खुला दुरुपयोग बताया है। उन्होंने कहा कि नाली निर्माण जैसी मूलभूत सुविधा लोगों की परेशानी दूर करने के लिए होती है, लेकिन बिना उचित योजना और तकनीकी परीक्षण के किए गए इस निर्माण ने क्षेत्रवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उन्होंने दोषी अधिकारियों और संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि जनता के धन से किए गए विकास कार्यों में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होनी चाहिए।

error: Content is protected !!
Letest
दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया...