बिलासपुर

IIIT हैदराबाद में एडमिशन का झांसा देकर छात्रा से 12 लाख की ठगी…फर्जी कंसल्टेंसी पर एफआईआर दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – उच्च शिक्षा के नाम पर ऑनलाइन ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। तारबाहर थाना क्षेत्र की रहने वाली 12वीं उत्तीर्ण छात्रा ऋषिका तिवारी से IIIT हैदराबाद में प्रवेश दिलाने का झांसा देकर 12 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन मोबाइल नंबरों के धारकों के खिलाफ धारा 318(4) और 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़िता ऋषिका तिवारी ने पुलिस को बताया कि उसने अच्छे कॉलेज में प्रवेश के लिए गूगल और सोशल मीडिया पर जानकारी खोजी थी। इसी दौरान उसे “प्राइम पाथ एडमिशन” नामक एडमिशन कंसल्टेंसी का संपर्क मिला। कंसल्टेंसी के प्रतिनिधियों ने दावा किया कि SAT परीक्षा के माध्यम से उसका IIIT हैदराबाद में प्रवेश सुनिश्चित कराया जाएगा। उन्होंने परीक्षा का फॉर्म भरवाया और भरोसा दिलाया कि प्रवेश निश्चित है।शिकायत के अनुसार, 6 जून को पुणे में SAT परीक्षा देने के बाद कंसल्टेंसी के प्रतिनिधियों से मुलाकात हुई, जहां उनके कहने पर आरटीजीएस के माध्यम से 4 लाख रुपये जमा कराए गए। इसके बाद 7 जुलाई को हैदराबाद के गाचीबोली स्थित एक होटल में बुलाकर शेष 8 लाख रुपये भी आरटीजीएस के जरिए जमा करा लिए गए। आरोपियों ने दो सप्ताह के भीतर एडमिशन लेटर देने का आश्वासन दिया। पीड़िता का कहना है कि 27 जुलाई तक आरोपी व्हाट्सएप कॉल और संदेशों के जरिए संपर्क में रहे, लेकिन बाद में उन्होंने बताया कि प्रवेश नहीं हो पाया है और पूरी राशि वापस करने का भरोसा दिया। 28 जुलाई की शाम से सभी आरोपियों के मोबाइल बंद हो गए और उनसे किसी भी माध्यम से संपर्क नहीं हो सका। पीड़िता ने बैंक लेनदेन, व्हाट्सएप चैट, कॉल रिकॉर्डिंग सहित अन्य साक्ष्य भी पुलिस को उपलब्ध कराने की बात कही है। तारबाहर पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया...