बिलासपुर

एसबीआई एटीएम में चोरी की कोशिश…नाकाम होकर भागे चोर

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – शहर में बढ़ते चोरों के आतंक की आंच अब एटीएम तक पहुंच गई है। ताज़ा मामला सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत उसलापुर का सामना आया हैं जहां बीती रात अज्ञात चोरों ने एटीएम के रूम का दरवाजा तोड़ कर चोरी करने का प्रयास किया है हालांकि चोर अपने मनसूबे में कामयाब नहीं हो सके हैं घटना की शिकायत प्रार्थी ने सकरी थाने में दर्ज कराई हैं इस दौरान ईएसआई कंपनी के सुपरवाइजर अरुण कुमार लारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार शाम तक उसलापुर आईडीबीआई बैंक के बगल में स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम के बैक रूम का दरवाजा टूटा हुआ था। जहाँ किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा रात्रि में एटीएम को नुकसान पहुचाकर उसमें रखे पैसो को चोरी करने का प्रयास किया गया था। जिसकी जानकारी ईएसआई कंपनी के सुपरवाइजर अरुण कुमार लारिया को शुक्रवार को सुबह हुई। जिसके बाद घटना की शिकायत उन्होंने सकरी थाने में दर्ज कराई है। जिसके बाद सकरी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
शिक्षक की शर्मनाक करतूत: दही मांगने के बहाने घर में घुसकर छात्रा से की छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार निलंबित सहायक ग्रेड-2 विकास तिवारी फिर जांच के घेरे में....डीईओ ने बनाई तीन सदस्यीय टीम महाराणा प्रताप चौक में मोबाइल झपटमारी, तीन अज्ञात युवकों ने दिया घटना को अंजाम, न्यायधानी में दूसरे राज्यों से पहुँच रही ब्राउन शुगर की खेप...बड़ा नेटवर्क कर रहा कारोबार, फिर पकड़े ग... युवाओं के जोश से गूंजा लावर, क्रिकेट प्रतियोगिता में खमतराई बनी चैंपियन...युवा खेल से जुड़ें, मैदान ... मस्तूरी तहसील अधिवक्ता संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न... पचपेड़ी हनीट्रैप: बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया अश्लील वीडियो.. फिर शुरू हुई ब्लैकमेलि... जनदर्शन में पहुँची भनेसर के रोजगार सहायक की शिकायत... फर्जी हाजरी और अवैध वसूली का मामला, वही बिल्हा... तेज रफ्तार हाईवा ने महिला को रौंदा...मौके पर हुई दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला ने की आत्महत्या...हुआ चौकाने वाला खुलासा, सुसाईड नोट और ऑडियो रिकार्डिंग...