अवर्गीकृत

आगामी 24 फरवरी को होगा विशाल “क्षत्रिय महाकुम्भ-2019 तैयारी प्रारंभ

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी होंगे मुख्य अतिथि

ठा.उदय सिंह

प्रदेश कोर कमिटी की हुई बैठक, गठित हुई आयोजन समिति
मुख्य अतिथि श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी एवं उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह कटार जी सहित
• उत्तर प्रदेश के रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भैया होंगे विशिष्ट अतिथि
रायपुर, छत्तीसगढ़, 16 जनवरी 2018 : श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में बीती रात 15 जनवरी को देवेन्द्रनगर स्थित प्रदेश कार्यालय – एसबी टावर में प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में प्रदेश कोर कमिटी की बैठक की गई। इस बैठक में आगामी 24 फरवरी को रायपुर में राजपूत समाज के एकत्रीकरण और समाज के उत्थान के निमित्त क्षत्रिय महाकुम्भ – 2019 के आयोजन का निर्णय लिया गया। बैठक में आयोजन समिति का गठन, अतिथि सूची निर्माण और कार्यक्रम से जुडी सभी बिन्दुओं पर सहमती ली गई। बैठक में राजपूत समाज के सम्पूर्ण विकास के लिए विस्तार से विचारों को संकलित किये गए।

सर्वसम्मति से गठित आयोजन समिति में 14 विभाग बनाये गए। प्रत्येक विभाग के लिए प्रभारी और सहयोगी सदस्य चयनित कर उन्हें दायित्व प्रदान किए गए। इन विभागों में विजन/मिशन निर्माण विभाग का प्रभार आर.एन.शाही, स्थल व्यवस्था विभाग का संयुक्त प्रभार राजेश सिंह और इंजी. आर.पी. सिंह, अतिथि सम्मान विभाग का संयुक्त प्रभार टी.एन.सिंह और विजय भंडारी, क्रिएटिव विभाग का अभिषेक, स्वास्थ्य विभाग का रोहित सिंह, आवास/भोजन और साज-सज्जा का आई.बी.सिंह, प्रशासनिक कार्य का आर.एन.शाही, कार्यालय संचालन विभाग का संयुक्त प्रभार विकास राणा और अजीत सिंह, सुरक्षा / पंजीकरण विभाग का प्रभाकर सिंह और चन्दन सिंह, मीडिया विभाग का संयुक्त प्रभार मनीष तोमर, अजर सिंह(मुंगेली) और पूरन सिंह को दिया गया। संपर्क/प्रचार-प्रसार और गतिविधि विभाग का प्रभार प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र तोमर को सौपा गया और सहयोगी के रूप में आलोक परिहार, नैन सिंह परिहार, आर.पी सिंह, सरस्वती शाही, अनु सिंह, अनीता सिंह, नीलम सिंह साथ ही सभी जिला समन्वयक श्री तोमर के साथ आगामी रूप-रेखा तैयार करेंगे।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र तोमर ने कहा कि “क्षत्रिय महाकुम्भ-2019” की तैयारी में राजपूत समाज के सभी लोगो का समर्पण आवश्यक है। गठित विभाग अपनी अलग-अलग बैठक करेंगे ताकि सभी तथ्यों को समेत कर एक अमृरूपी विचार से कार्यक्रम को प्रभावी बनाया जा सके। अपने समाज के सभी संगठनों से संपर्क साधकर उनका साथ लेकर ही कार्य किया जाएगा। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि मै आपसे समाज के प्रति आपकी निष्ठा और एकता मांगता हूँ। बैठक को नैन सिंह परिहार, आर.एन. शाही ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन मनीष सिंह तोमर ने किया।
इस बैठक में आर.एन.शाही, इंजी. आर.पी. सिंह, टी.एन.सिंह, आई.बी.सिंह,विजय भंडारी, राजेश सिंह, बिलासपुर से महेंद्र प्रताप सिंह, नैन सिंह परिहार, तिलक ठाकुर व बीपी सिंह मुंगेली से आलोक परिहार और अजर सिंह, जांजगीर से नुतेंद्र, शुभम, वीरू, देवराज और आशु सिंह, रायगढ़ से चन्दन सिंह, भिलाई से ब्रजेश सिंह, संजय सिंह राठौड़ और बबलू सिंह, नरेंद्र सिंह ठाकुर, अभिषेक, रोहित सिंह, सोनू सिंह, वृजेन्द्र सिंह, अजीत सिंह, प्रभाकर सिंह, त्रिभुवन सिंह, पूरन सिंह, अनु सिंह, अनीता सिंह, रणजीत सिंह राठौड़ , गोविन्द सिंह राणावत, करण सिंह राठौड़, तन सिंह, श्री ठाकुर, अतुल बघेल, महेश सिंह, विशाल ठाकुर, राहुल ठाकुर सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...