रतनपुर

क्वारंटाइन सेंटर को लेकर स्थानीय लोग उतरे विरोध पर, जनसंख्या के बीच संक्रमण फैलने का खतरा….पुलिस पहुँची समझाईश देने

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर- नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 5 बूढ़ादेव नगर में आदिवासी छात्रावास को क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है, जहाँ 4 तेलंगाना से लौटे और 1 रायपुर रेड जोन से लौटे व्यक्ति को स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर क्वारंटाइन किया गया है, जैसे ही बाहर से आने वाले लोगों को यहाँ रखने वालों की जानकारी स्थानीय लोगों को पड़ी उनकी बेचैनी बढ़ गई और उनके द्वारा इसका विरोध शुरू कर दिया गया है। बड़ी संख्या में महिला पुरुष सड़क पर उतर कर विरोध कर रहे है और इससे क्षेत्र में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाने का हवाला दे रहे है।

वार्ड वासियों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी के नाम ज्ञापन भी तैयार किया है और इस क्वारंटाइन सेंटर को कही और शिफ्ट करने की मांग कर रहे है। स्थानीय लोगों को समझाईश देने पुलिस को भी बुलाया गया है, वही पालिका प्रशासन द्वारा यह बात भी समझाई जा रही है कि बाहर से आने वाले लोगों को रखने उनके पास छात्रावास, स्कूल और सामुदायिक भवन ही है,

जहाँ व्यवस्था की गई है अगर ऐसे भी स्थानीय लोग सहयोग नही करेंगे तो व्यवस्था कैसे बनेंगी, फ़िलहाल वार्ड वासियों को शासन के निर्देशों की जानकारी देकर समझाया जा रहा है कि स्वास्थ्य परीक्षण के बाद सभी को क्वारंटाइन किया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप...