छत्तीसगढ़बिलासपुर

मेरिट सूची में आए विद्यार्थियों का सम्मान कर कलेक्टर ने बढ़ाया हौसला

कलेक्टर ने मेधावी छात्र-छात्राओं के माता-पिता और शिक्षकों को भी बधाई दी और कहा कि बच्चों की सफलता में उनका भी महत्वपूर्ण योगदान है

सत्याग्रह डेस्क

कलेक्टर डॉ संजय अलंग ने कलेक्टोरेट स्थित अपने कार्यालय में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत से ही उज्जवल भविष्य की नींव तैयार होती है और मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता है। डॉ अलंग ने माध्यिमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी किये गये 10वीं और 12वीं के नतीजों में जिले से मेरिट सूची में आये बच्चों को पुष्प गुच्छ देकर उन्हें बधाई दी। उन्होंने मेरिट में आये सभी मेधावी बच्चों को प्रेरक किताबों का सेट प्रदान किया एवं मुंह मीठा कराया । उन्होंने कक्षा 10वीं में राज्य मेरिट सूची में आठवें स्थान पर रहीं कुमारी मानवी कौशिक, कक्षा 12वीं में तीसरे स्थान पर कुमारी विनीता पटेल एवं चौथे स्थान पर रहीं कुमारी क्षमा देवी राजपूत को शुभकामनाएं देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।

कलेक्टर ने शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय तिफरा के छात्र-छात्राओं को भी विद्यालय की मेरिट लिस्ट में आने पर सम्मानित किया। उन्होंने कक्षा 12वीं से दृष्टि बाधित छात्र रमेश ध्रुव 70 प्रतिशत , श्रवण बाधित कुमारी निशा लोधी 66 प्रतिशत, तथा कक्षा 10वीं में दृष्टि बाधित अनिल कुमार सूर्यवंशी 78 प्रतिशत, ललित कुमार पुरोहित 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर हौसला आफजायी की।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-बीजेपी प्रशिक्षण शिविर में बिगड़ी तबीयत…छग योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का कार्डियक अरेस... शेयर मार्केट और जुए की लत ने बनाया 19,21 लाख गबन का आरोपी, अकलतरा पोस्ट ऑफिस का सहायक डाकपाल गिरफ्ता... कोटा:- बाइक पर घुमाने का झांसा देकर 10 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, पीड़िता की आपबीती सुन पुलिस ने लिय... डिजिटल अरेस्ट गैंग के करीब पहुँची पुलिस... 1 करोड़ की साइबर ठगी में पिता-पुत्र गिरफ्तार, 2% कमीशन पर... न्यायधानी में बिक रही ब्राउन शुगर, हेरोइन और प्रतिबंधित कफ सिरप...पुलिस की छापेमारी से हुआ खुलासा, 2... ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का कारोबार... व्हाट्सएप और ऑनलाइन लिंक से चल रहा था करोड़ों का खेल, कार समेत 2 ... अवैध खनिज माफियाओं में हड़कंप... बिलासपुर में खनिज विभाग का बड़ा एक्शन, 23 वाहन जब्त, महमंद बाजार में चाकूबाजी.. बीच-बचाव करने पहुंचे युवक और उसके भाई पर जानलेवा हमला, मस्तूरी में दर्दनाक सड़क हादसा....बाइक सवार 2 युवकों को तेज रफ्तार इनोवा ने मारी टक्कर, 1 युवक की मौ... लोखण्डी अंडरब्रिज के पास लुटेरों का आतंक... बेसबॉल बैट से हमला कर मोबाइल और नकदी लूटकर फरार