रायगढ़

उधार के पैसों को लेकर हेल्पर ने की ड्राइवर की हत्या….फरार होने से पहले चढ़ा पुलिस के हत्थे

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – आपसी विवाद के बाद ड्राइवर पर जानलेवा हमला करने वाले खलासी को पूंजीपथरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार 22 अगस्त 2024 की रात एसएस ऑक्सीजन प्लांट के लेबर कॉलोनी में मारपीट की घटना घटित हुई, जिसमें 26 वर्षीय विरेन्द्र खम्हारी को उसके साथी आरोपी सूरज राठिया ने टांगी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसके मेडिकल कॉलेज ले जाते समय मौत हो गई। मामले में पुलिस की प्रारंभिक जांच में पाया गया कि विरेन्द्र खम्हारी निवासी लुकापारा सरिया जो प्लांट में पिकअप चालक था और सूरज राठिया, जो खलासी का काम करता था, दोनों लेबर कॉलोनी में अलग-अलग क्वार्टर में रहते थे। दोनों के बीच अच्छे संबंध थे। घटना के दिन विरेन्द्र ने सूरज से पैसे उधार मांगा। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके परिणामस्वरूप सूरज ने टांगी से विरेन्द्र पर हमला कर दिया। हमले के बाद सूरज राठिया फरार हो गया। वहीं, विरेन्द्र को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। इधर फरार आमागांव निवासी आरोपी सूरज राठिया अपने क्वार्टर में सामान लेने वापस आया था, तभी पुलिस ने उसे घेराबंदी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ... पेपर लीक और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में तिफरा में गरजी कांग्रेस...केंद्र सरकार के खिलाफ जो... शराबी युवक का आतंक...मोहल्ले में आने से रोका था राजमिस्त्री पर किया धारदार हथियार से हमला, पचपेड़ी:- शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने उतरा युवक लापता, तीन जिलों की पुलिस और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्च... घर के सामने से चोरी हुई वर्ना कार का कोरी डेम के पास एक्सीडेंट, वाहन छोड़कर भागे चोर... पुलिस जांच म...