बिलासपुर

सहकारी समिति कर्मचारी संघ ने धरना प्रदर्शन कर दी चेतावनी….लंबित 3 माँगो पर नही हुई कार्रवाई तो करेंगे हड़ताल, किसान सहित धान खरीदी प्रक्रिया होगी प्रभावित,

उदय सिंह

बिलासपुर – धान खरीदी कार्य में अहम भूमिका निभाने वाले सहकारी समिति के कर्मचारी अब आंदोलन की राह पर चल पड़े है। इसी कड़ी में मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर नेहरू चौक में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने बताया कि धान खरीदी का फायदा किसानों को मिल रहा है। जिन कर्मचारियों से धान खरीदा जा रहा है उनके लिए यह खरीदी परेशानी बन रही है। सरकार की गलत नीति का खामियाजा सैकड़ों सहकारी समितियों को भुगतना पड़ रहा है।

बिना गलती के सहकारी समिति हर साल हजारों रुपए केवल धान में सूखत आने का भर रहे हैं। जिसको लेकर राज्य सरकार द्वारा कोई उचित पहल नही की जा रही है। इस तरह अपनी 3 सूत्रीय लंबित मांगों को पुरा करने के लिए संघ ने आंदोलन करने का निर्णय लिया है। संघ के पदाधिकारियों के अनुसार उनकी प्रमुख मांग है कि प्रति वर्ष प्रत्येक समितियों को 5 लाख रुपए प्रबंधकीय अनुदान राशि दिया जाए। सेवानियम 2018 का आंशिक संशोधन करते हुए पुनरीक्षित वेतनमान लागू किया जाए।

साथ ही धान खरीदी वर्ष 2023-24 में धान परिदान पश्चात हुई संपूर्ण सुखद मान्य किया जाए और जिला सहकारी बैंक में समिति के 50 प्रतिशत कर्मचारियों को भर्ती किया जाए। उन्होंने साफ कहा है कि यदि सरकार मांगें पूरी कर देती है तो ठीक है नहीं तो उन्हें मजबूर होकर 4 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाना पड़ेगा,

जिसका सीधा असर किसानों और धान खरीदी प्रक्रिया पर पड़ेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी