रतनपुर

माँ महामाया का रानीहार के साथ सवा चार किलो सोने से किया गया राजसी श्रृंगार,राजसी श्रृंगार देखने लगी भक्तो की लंबी कतार

जुगनू तंबोली

रतनपुर –शारदीय(क्वांर)नवरात्र की नवमी पर मंगलवार को रतनपुर माँ महामाया मंदिर में माँ महामाया देवी का राजसी श्रृंगार किया गया।
नवरात्र की नवमीं तिथि पर मंगलवार को सुबह 06 बजके 30 मिनट में राजश्री श्रृंगार के बाद मंदिर का पट खोला गया।प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी नवरात्र की नवमी तिथि को माँ महामाया देवी की रानीहार, कंठ हार, मोहर हार,ढार,चंद्रहार,पटिया समेत 9 प्रकार के हार,करधन,नथ धारण कराया गया। राजसी श्रृंगार के बाद मां महामाया की महाआरती हुआ ।

पूजा अर्चना के बाद मां को राजसी नैवेद्य समर्पित किया गया ।मंदिर ट्रस्ट के द्वारा आज दोपहर मंदिर परिसर में कन्या भोज व ब्राम्हण भोज का आयोजन के साथ मंदिर के पुरोहितों समेत ब्राम्हणों को भोज कराया जाएगा साथ ही ज्योति कलश रक्षकों को भोज कराकर उन्हें वस्त्र और दक्षिणा प्रदान की जाएगी।

कन्या, ब्राम्हण भोज के बाद दोपहर पूजन सामग्री के साथ पुजारी सभी ज्योति कलश कक्ष में प्रज्जवलित मनोकामना ज्योति कलश की पूजा अर्चना कर मंत्रोच्चार के साथ ज्योति विसर्जित की जाएगी।।।
आज और कल मिलेगा माँ की राजसी श्रृंगार का दर्शन
सिद्ध शक्तिपीठ मां महामाया मंदिर ट्रस्ट द्वारा वर्ष में दोनों नवरात्रि के नवमी तिथि को राजसी श्रृंगार किया जाता है साथ ही दशहरा,दीपावली और धनतेरस पर्व पर मां महामाया देवी जी का राजश्री श्रृंगार किया जाता है। माँ के इस रूप के दर्शन करने भक्तों की लंबी कतार लगी रहती है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर :- खेत से घर लौट रही युवती के साथ दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कटे, पर... मल्हार: साइबर ठगी के पैसों का म्यूल खाता बना जरिया..5 शिकायतों से खुला राज, खाताधारक गिरफ्तार 'तुम्हारी वजह से हुए निलंबित' कहकर शिक्षक दंपती ने दूसरे शिक्षक को पीटा, शिकायत करने का लगाया आरोप, ... मौत बनकर दौड़ा मिनी पिकअप, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों की दर्दनाक मौत...मुंगेली विधायक पुन्नूलाल... बच्चा खोया, मां अब भी बेखबर… पिता से अस्पताल मांग रहा 45 हजार का बिल! नवजात की मौत के बाद भी खत्म नह... शराब के नशे में हैवान बना पति! पत्नी पर तारपीन तेल डालकर लगाई आग, 36 घंटे में रायपुर से गिरफ्तार VIDEO:- मल्हार के कनकन कुएं में समाया ईश्वर यादव, दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में च्वाइस सेंटर संचालकों के क्यूआर कोड से 25 लाख की ठगी...दो आरोपी गिरफ्तार, 9 जिलों के करीब 45 संचालको... मल्हार:- साइबर ठगी की रकम खपाने में इस्तेमाल हो रहा था बैंक खाता, पांच शिकायतों के बाद पुलिस ने दर्ज... 1.80 लाख में मां ने ही बेच दिया अपना कलेजे का टुकड़ा.. पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद हुआ 10 माह का मास...