धर्म -कला-संस्कृतिबिलासपुर

महाराणा प्रताप जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह किया गया स्वागत

उदय सिंह

राजपूती आन बान और शान के प्रतीक, आजीवन मुगलों से लोहा लेने वाले महान वीर, राजपूत कुल गौरव महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर गुरुवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई।। सर्व राजपूत समाज द्वारा दोपहर बाद लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान से यह शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों राजपूत और हिंदू शामिल हुए। गाजे-बाजे ,ढोल ताशे, बैंड और जीवंत झांकी के साथ निकली शोभायात्रा की अगुवाई पूर्व विधायक राजू सिंह क्षत्री, मल्हार नगर पंचायत अध्यक्ष ठाकुर सुरेंद्र सिंह और अन्य पदाधिकारियों ने किया ।

हाथों में ध्वज और शस्त्र लिए राजपूती शौर्य का भव्य प्रदर्शन किया गया लाल बहादुर शास्त्री स्कूल से निकलकर शोभा यात्रा गोल बाजार, सदर बाजार होते हुए देवकीनंदन चौक पहुंची। बिलासपुर प्रेस क्लब के समक्ष शोभायात्रा का स्वागत बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे अटल, श्रीवास्तव ,विजय केशरवानी समेत अन्य कांग्रेसी नेताओं ने किया। शोभायात्रा में शामिल राजपूत पदाधिकारियों का स्वागत फूल मालाओं से किया गया। इसके बाद शोभायात्रा आगे बढ़ी तो रास्ते में उन पर पुष्प वर्षा की गई। मार्ग में कई और स्थानों पर भी अलग-अलग संगठनों और व्यक्तियों द्वारा इस शोभायात्रा का स्वागत किया गया।

शोभा यात्रा शाम को महाराणा प्रताप चौक पहुंची। जहां महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी वीरगाथा का पुनः स्मरण किया गया और भारत माता की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने का संकल्प लिया गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महाराणा प्रताप जयंती अवसर पर निकाले गए विशाल शोभायात्रा में राजनीतिक दीवार ढहाते हुए अलग अलग राजनीतिक दलों से संबंध रखने वाले राजपूत क्षत्रिय समाज के लोग पूरे उत्साह के साथ इस शोभायात्रा में शामिल हुए। इस शोभायात्रा में तखतपुर के पूर्व विधायक राजू सिंह क्षत्री, करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह राणा, नैन सिंह परिहार, ठाकुर सुरेंद्र सिंह ,बोधन सिंह, प्रमोद सिंह ,उदय सिंह, रविंद्र सिंह , बाटू सिंह समेत हजारों राजपूत समाज के लोग शामिल रहे।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर :- खेत से घर लौट रही युवती के साथ दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कटे, पर... मल्हार: साइबर ठगी के पैसों का म्यूल खाता बना जरिया..5 शिकायतों से खुला राज, खाताधारक गिरफ्तार 'तुम्हारी वजह से हुए निलंबित' कहकर शिक्षक दंपती ने दूसरे शिक्षक को पीटा, शिकायत करने का लगाया आरोप, ... मौत बनकर दौड़ा मिनी पिकअप, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों की दर्दनाक मौत...मुंगेली विधायक पुन्नूलाल... बच्चा खोया, मां अब भी बेखबर… पिता से अस्पताल मांग रहा 45 हजार का बिल! नवजात की मौत के बाद भी खत्म नह... शराब के नशे में हैवान बना पति! पत्नी पर तारपीन तेल डालकर लगाई आग, 36 घंटे में रायपुर से गिरफ्तार VIDEO:- मल्हार के कनकन कुएं में समाया ईश्वर यादव, दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में च्वाइस सेंटर संचालकों के क्यूआर कोड से 25 लाख की ठगी...दो आरोपी गिरफ्तार, 9 जिलों के करीब 45 संचालको... मल्हार:- साइबर ठगी की रकम खपाने में इस्तेमाल हो रहा था बैंक खाता, पांच शिकायतों के बाद पुलिस ने दर्ज... 1.80 लाख में मां ने ही बेच दिया अपना कलेजे का टुकड़ा.. पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद हुआ 10 माह का मास...