जांजगीर चाँपा

चूड़ी की फेरी लगाने वाले गिरोह ने की 1 लाख 78 हजार की उठाईगीरी ….गिरोह ने इयरफोन लेने के बहाने उलझाया फिर बैग से निकाले रुपये

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिले के सक्ती क्षेत्र में चूड़ी बेचने वाले गिरोह के लोगों ने नगर के मयंक मोबाइल में कैश गिनते देखकर उठाईगिरी का प्लान बनाया इनमें से एक आरोपी ने इयरफोन लेने के लिए दुकानदार को उलझाए रखा। दूसरे व्यक्ति ने थैला में भरा नोटाें का बंडल पार कर दिया। जब तक दुकानदार व बैग में पैसा रखे व्यक्ति को उठाईगिरी का पता चलता तब तक आरोपी दुकान से भाग निकले थे।

पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना 15 सितंबर की है। एसडीओपी दिनेश्वरी नंद से मिली जानकारी के अनुसार पीआईएल में केमिस्ट रामनरेश कश्यप पार्ट टाइम मोबाइल का ऑर्डर लेने व डिलीवरी करने का काम करता है। 15 सितंबर को वह मयंक दुकान में मोबाइल बेचा और 1 लाख 78 हजार रुपए पेमेंट लेकर गिनने के बाद उसे बैग में भरकर उसके चैन को बंद किया।

बैग को बगल में बेंच पर रखकर हिसाब किताब भेज रहा था। उसी समय अज्ञात चोर द्वारा प्रार्थी के बैग अंदर रखे उक्त रकम को बैग से निकालकर ले गया। जिसकी रिपोर्ट उसने दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी से फुटेज खंगाला और पतासाजी की गई। जिसके बाद मध्यप्रदेश के 3 आरोपियों को बिलासपुर गिरफ्तार कर लिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप...