पचपेड़ी

जिले में चाकूबाजी के बाद अब गोलीबाजी….17 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या, पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र ग्राम मानिकचौरी में बीती रात 9 बजे के आसपास गुटखा लेने के बाद पैसा नही देने की विवाद में 17 वर्षीय लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मानिकचौरी निवासी मंगतूराम अजय उम्र 42 वर्ष घर मे ही किराना दुकान चलाते है।जो रात 8 बजे के आसपास मे अपनी दुकान बंद घर मे सपरिवार खाना खा रहे थे।तभी रात 9 बजे के आसपास दो युवक भूपेंद्र पोर्ते और नंदकिशोर साहू पहुंचे और गुटखा सिगरेट की मांग करने लगे।जिसपर दुकान संचालक मंगतूराम ने अपने लड़के अनीस अजय को दुकान खोलकर गुटखा देने भेजा आरोपीयो को गुटखा देने के बाद अनीस अजय ने पैसो की मांग की जिसपर आरोपियों दुवारा पैसा देने से इंकार कर दिया।

वही अनीस अजय को हाथ मुक्के से मारपीट करने लगे जिसके आवाज सुनकर अनीस अजय की पिता मंगतूराम माँ सरोजनी बाई एवं छोटी बहन नेहा बाहर निकली तो देखा कि दो लोग दूकान संचालक अनीस को मार रहे है जिसके बाद अनीस के परिजनों ने बीच बचाव किया तभी आरोपियों ने ईंट से पूरे परिवार पर हमला कर दिया जिसके बाद आरोपियों ने गन निकाल अनीस अजय को पेट मे गोली मार मौके से फरार हो गया।घायल अनीस अजय को उसके पिता मंगतूराम ने अन्य परिजन के साथ बाइक से पचपेड़ी थाना लेकर पहुंचे जिसके बाद पचपेड़ी पुलिस ने तत्काल घायल अनिस अजय को अपने वाहन में मस्तूरी स्वस्थ्य केंद्र ले जाया गया।

जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत अनीस अजय को मृत घोषित कर दिया। वही मृतक के पिता मंगतूराम माँ सरोजनी एवं बहन नेहा की हॉस्पिटल से इलाज उपरांत छुट्टी कर दी गई है।फरार आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।वही पचपेड़ी पुलिस मृतक की शव को पोस्टमार्टम में भेज फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला,