बिलासपुर

बिलासपुर के 4 पॉजिटिव मरीजों में तीन महिलाएं, दो शहर तो दो गाँव से, सभी की ट्रेवल हिस्ट्री….मस्तूरी की मरीज भी झारखंड से लौटी थी…. सभी किये गए थे क्वारंटाइन

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले में एकबार फिर कोरोना के नए मामलों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात एम्स से चार मरीजो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमे दो शहर और दो ग्रामीण क्षेत्रों के बताए जा रहे है। जिसमे पहला मामला तोरवा के सूर्यवंशी मोहल्ले का है। जहाँ रहने वाले 26 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसकी ट्रैवल हिस्ट्री सतना मध्यप्रदेश की है, जो बाई रोड कार में 4 जून को शहर लौटा था।

इसी तरह जूना बिलासपुर के कतियापारा से एक 20 वर्षीय महिला पॉजिटिव आई है। जो तीन जून को राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली से बिलासपुर आई थी। उसी बीच उसने एक मासूम को जन्म दिया था। इसी दौरान उसका सैंपल लिया गया था। वह क्वारेंटाइन में थी। जिसे उसके बच्चे के साथ रायपुर एम्स में भर्ती किया गया। वही मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम नवाडीह से 39 वर्षीय महिला की भी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। जो हालहि में झारखंड से 4 मई को कार से लौटी थी। इसके अलावा कोटा ब्लॉक के ग्राम कोटसागर से 50 वर्षीय महिला श्रमिक भी कोरोना संक्रमित पाई गई है। जो 24 मई को उत्तरप्रदेश से ट्रेन से लौटी थी। जिसे कोटसागर क्वारेंटाइन सेंटर रखा गया था। सोमवार देर रात पॉजिटिव आए इन मरीजो में 20 वर्षीय महिला को छोड़ सभी मरीजो को कोविड 19 हॉस्पिटल बिलासपुर में भर्ती कराया जा रहा है। अब जिले में इन संक्रमित मरीजो को मिलाकर न्यायधानी में कुल संक्रमित मरीजो की संख्या 98 हो गई है।

जिसमे 34 मरीजो के स्वस्थ होने के उपरांत अब कुल एक्टिव मरीज की संख्या 64 पहुँच गई है, जिनका इलाज रायपुर और बिलासपुर कोविड हॉस्पिटल में किया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला,