क्राइमरतनपुर

बड़े अरमान से वह कर रहा था अपना स्कूल यूनिफार्म प्रेस, लेकिन करंट लगने से चली गई जान

डेस्क

रतनपुर में स्कूल यूनिफार्म प्रेस करने के दौरान करंट लगने से एक छात्र की मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया। बालको में रहने वाला 7 वर्षीय अनिल सिंह अपने पिता रामसिंह के साथ रतनपुर के कसेर पारा में रहकर कक्षा 3 की पढ़ाई कर रहा है।

एक दिन पहले रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में काम करने वाले उसके बड़े पापा ने उसे स्कूल यूनिफॉर्म ला कर दिया था। स्कूल जाने से पहले अनिल सिंह यूनिफॉर्म में प्रेस करना चाह रहा था। गुरुवार दोपहर को वह अपने घर में मौजूद इलेक्ट्रिक आयरन से यूनिफॉर्म प्रेस करने के लिए उसे ऑन किया लेकिन उसे क्या पता था कि इलेक्ट्रिक आयरन में करंट दौड़ रहा है। जैसे ही उसने आयरन गर्म हुआ या नहीं, यह जांचने के लिए उसका स्पर्श किया, वह बिजली की चपेट में आ गया। इलेक्ट्रिक आयरन से करंट लगने की वजह से 7 साल का अनिल बेहोश होकर गिर पड़ा। जैसे ही परिजनों को इसकी सूचना मिली तो वे उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे ।जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हंसता खेलता छात्र करंट लगने से चल बसा।

लोगों का कहना है कि अगर तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले मात्र 7 वर्षीय अनिल सिंह के हाथ इलेक्ट्रिक आयरन नहीं लगता और उसे ऐसा करने से मना किया जाता तो फिर उसकी जान नहीं जाती। लेकिन होनी को कौन टाल सकता था। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला,