रतनपुर

ग्लोबल मनी वीक के दौरान राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन, विद्यार्थियों को वित्तीय नियोजन का दिया गया प्रशिक्षण….वित्तीय साक्षरता अनिवार्य

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर – शासकीय महामाया महाविद्यालय रतनपुर में वित्तीय साक्षरता जागरूकता पर महाविद्यालय के कैरियर गाइडेंस सेल द्वारा आनलाइन राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया गया। इस वेबीनार के मुख्य वक्ता सेबी के वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षक डॉ शैलेश द्विवेदी ने विद्यार्थियों को वित्तीय नियोजन के विषय में जानकारी दी। डॉ द्विवेदी ने रोचक केस स्टडी के माध्यम से विद्यार्थियों को आय, व्यय और बचत के बारे में बताते हुए कहा कि कम उम्र से ही बचत की आदत हमें भविष्य में अच्छी आय और सुलभ जीवन प्रदान कर सकती हैं। केरियर गाइडेंस सेल की संयोजक डॉ जया चावला ने बताया कि 22 से 28 मार्च 2021 तक सेबी द्वारा ग्लोबल मनी वीक मनाया जा रहा है और इसी के अंतर्गत इस वेबीनार का आयोजन किया गया है। इस वेबीनार में 194 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। डॉ जया चावला ने वेबीनार की सार्थकता को समझाते हुए कहा कि हम धनी तब नहीं बनते जब हम अधिक कमाते हैं, हम धनी तब बनते हैं जब हम अधिक बचत करके उसका सही ढंग से निवेश करते हैं। कोविड-19 के समय में जब आर्थिक संकट से सभी जूझ रहे हैं वित्तीय साक्षरता और अधिक अनिवार्य हो जाती है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर एस खेर ने कैरियर गाइडेंस सेल को बधाई देते हुए कहा कि आज के युग में केवल साक्षर होना काफी नहीं, वित्तीय साक्षरता अनिवार्य है। वर्तमान में डिजिटल लेनदेन का प्रचलन बढ़ता जा रहा है अतः यह और भी जरूरी हो गया है कि हम वित्तीय साक्षरता को अपनाएं जिससे हम धोखाधड़ी या अन्य नुकसान से बच सकें‌। वेबीनार में महाविद्यालय के प्राध्यापक उपस्थित रहे तथा तकनीकी सहयोग शिव शंकर प्रसाद पांडे तथा सूरज नामदेव ने प्रदान किया।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बिलासपुर दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत पर 11 केवी लाइन बनी काल… करंट की चपेट में आने स... VIDEO बिलासपुर: आप प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा हुए सड़क हादसे का शिकार….बाइक सवार को बचाने के दौरान... VIDEO:- रील के चक्कर में मौत को दे रहे न्योता! एजुकेशन हब की सड़क पर सनरूफ से स्टंट, पुलिस अभियान का... बिलासपुर:- भूसे से भरे बेकाबू ट्रक का कहर: 25 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही महिला, शरीर के उड़े चिथड़े,... सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे... 51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग