रतनपुर

जंगली जानवर का शिकार करने लगाया था करंट, चपेट में आकर युवक की हुई थी मौत…5 आरोपी गिरफ्तार

जुगनू तंबोली

रतनपुर – बिलासपुर से सर्वे टीम आवधिक श्रमबल सर्वेक्षण हेतु ग्राम परसापानी चौकी बेलगहना आयी हुई थी, जो सर्वे के दौरान घने पहाड़ी क्षेत्रों के बहरीझिरिया में सर्वे कार्य में मदद हेतु ग्राम सरपंच द्वारा ग्रामीण गुलाब राम कोरवा पिता आत्माराम कोरवा उम्र 28 साल निवासी परसपानी को रास्ता दिखाने हेतु भेजा गया था। जो सर्वे के दौरान रात हो जाने एवं रास्ता भटक जाने पर परसापानी लौटते वक्त ढेलवापानी में अज्ञात शिकारियों द्वारा जंगली जानवरों के शिकार हेतु लकड़ी के खुटे एवं जी.आई. तार के माध्यम से 11 केवी विद्युत लाइन से करेन्ट लेकर लगाये गये जाल की चपेट में आने से गुलाब राम की मृत्यु हो गयी थी। उक्त मामले में थाना कोटा मर्ग पंचनामा कार्यवाही उपरान्त चौकी बेलगहना में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध गैर इरातन हत्या की धारा 304 (2) भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में ली गई। प्रकरण में बेलगहना पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध करने के तत्काल बाद त्वरित कार्यवाही करते हुये मुखबिर की सूचना पर

आरोपी 1-दिलेश्वर खाखा पिता स्व. जगदेव 32 वर्ष ग्राम ढेलवापानी परसपानी चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर छ.ग. 2- महावीर तिर्की पिता धुन्ने तिर्की उम्र 37 वर्ष ग्राम ढेलवापानी परसपानी चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर छ.ग. 3-नन्दे कुजुर पिता बुधसाय कुजुर उम्र 36 वर्ष ग्राम ढेलवापानी परसपानी चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर छ.ग 4- शिवरतन कुजुर पिता छोटेएतोबा उम्र 45 वर्ष ग्राम ढेलवापानी परसपानी चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर छ.ग. 5-सलीम कुजुर पिता छोटेलाल साथ उम्र 38 वर्ष ग्राम ढेलवापानी परसपानी चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर छ.ग. से पूछताछ पर आरोपियों द्वारा 11 के वी बिजली तार से कनेक्शन लेकर जंगली सुअर एवं अन्य जानवरों के शिकार हेतु करेन्ट युक्त तार लगाना तथा तार की चपेट में आकर गुलाब राम की मृत्यु हो जाना बताए। आरोपियों से अपराध में प्रयुक्त जी.आई. तार एवं लकड़ी का खूटा जप्त कर आरोपियों को गिरप्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है अन्य आरोपियों की पतासजी की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम...