रतनपुर

रतनपुर: हाथी किला में 77वें गणतंत्र दिवस पर बैंड प्रस्तुतियों का हुआ भव्य आयोजन…राष्ट्रप्रेम और देश भक्ति की भावना से सराबोर हुए लोग,

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभर में आयोजित हो रहे विशेष कार्यक्रमों की कड़ी में ऐतिहासिक नगरी रतनपुर के हाथी किला में भव्य बैंड प्रस्तुति का आयोजन किया गया। रक्षा मंत्रालय के निर्देशन में सशस्त्र बलों भारतीय सेना, नौसेना, वायु सेना, भारतीय तटरक्षक बल (ICG) एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के समन्वय से यह विशेष कार्यक्रम 19 से 26 जनवरी 2026 तक पूरे देश में आयोजित किए जा रहे हैं।

इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य “वंदे मातरम” गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर स्मरणोत्सव मनाना और राष्ट्रभक्ति, एकता, बलिदान तथा मातृभूमि के प्रति समर्पण जैसे मूल्यों को सशक्त रूप से जन-जन तक पहुँचाना है। इसी उद्देश्य के तहत रतनपुर के ऐतिहासिक हाथी किला प्रांगण में शाम 4 बजे देशभक्ति से ओत-प्रोत संगीतमय बैंड प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम के दौरान सशस्त्र बलों के बैंड दल द्वारा राष्ट्रभक्ति गीतों की मनमोहक धुनें प्रस्तुत की गईं, जिसने उपस्थित जनसमूह में जोश और उत्साह का संचार कर दिया।

ऐतिहासिक धरोहर की पृष्ठभूमि में आयोजित यह कार्यक्रम नागरिकों के लिए यादगार पल बन गया। बैंड की मधुर प्रस्तुतियों पर उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध होकर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आए। कार्यक्रम में बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह अन्य प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक, विद्यार्थी, युवा वर्ग और बड़ी संख्या में पर्यटक उपस्थित रहे। सभी ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।

प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में देशभक्ति की भावना को मजबूत करते हैं और युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करते हैं। आयोजन स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं की भी बेहतर व्यवस्था की गई थी। इस भव्य आयोजन ने रतनपुर की ऐतिहासिक धरती पर देशभक्ति के अनूठे रंग बिखेरते हुए समारोह को और भी खास बना दिया।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम...