जांजगीर चाँपा

जुआ फड़ पर पुलिस की छापेमारी कार्रवाई…. सात जुआरी गिरफ्तार, कब्जे से 56 हजार रुपये नकद और ताशपत्ती जब्त,

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर-चांपा – जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चाम्पा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ फड़ पर छापेमारी की। पुलिस ने मौके से सात जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 56,450 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश जब्त किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर थाना चाम्पा की टीम को यह कार्रवाई करने भेजा गया था। टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कैलाश नगर स्थित कॉलोनी के पीछे स्ट्रीट लाइट के नीचे कुछ लोग काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं।

इस सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं एसडीओपी चाम्पा यदुमणी सिदार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने मौके पर घेराबंदी की। पुलिस की दबिश के दौरान जुआरी भागने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने सभी सात आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए जुआरियों में दिनेश राठौर, सूरज ठाकुर, बिंदेश्वर गोपाल, विक्रम सिंह राजपूत, संदीप उर्फ संजू यादव, रवि यादव और निखिल कर्ष शामिल हैं सभी निवासी चाम्पा के ही बताए गए हैं। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक ऊमेंद्र मिश्रा, दादुरैया ठाकुर, सहायक उपनिरीक्षक अरुण सिंह तथा आरक्षक आकाश कालोसिया, शंकर राजपूत, वीरेश सिंह, संजय केवट, सचिन एक्का, कैलाश यादव, जय उरांव, भूपेंद्र गोस्वामी और रूप नारायण की सराहनीय भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...