मल्हार

नगर पंचायत मल्हार को वापस ग्राम पंचायत बनाने की राज्यपाल से लगाई गई गुहार….जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से नही हो पा रहे विकास कार्य

उदय सिंह

बिलासपुर – नगर पंचायत मल्हार के रहवासी अपने विकास को लेकर चिंतित है, जो नगर के जस के तस हालात को लेकर अब फिर से मल्हार को ग्राम पंचायत बनाने की मांग कर रहे है। नगर के सुधि नागरिक राजेश पांडेय ने सीधे राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर इसकी मांग की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि ऐतिहासिक, धार्मिक, पुरातात्विक पर्यटन नगरी मल्हार बिलासपुर जिले के मस्तुरी जनपद पंचायत का सबसे बड़े ग्राम पंचायतो में शामिल था,

जिसे छ.ग. शासन ने सन् 2008 मे नगर पंचायत घोषित कर दिया गया परिणाम स्वरूप सचिव के स्थान पर सी.एम.ओ. पंच के जगह पार्षद हो गये । ग्राम पंचायत से नगर पंचायत बने इतने वर्ष हो गये पार्टी शासन बदल गये मगर नगर ज्यों का त्यों अंगद जैसे पैर खड़ा हुआ है । बोर्ड रिकार्ड कागज की सूची बस मे परिवर्तन हुआ है। मल्हार मे मुलभुत नगर पंचायत मे जो सुविधा होती है जैसे यात्री प्रतिक्षालय , बस स्टेण्ड , वाचनालय शुलभ शौचालय , तहसील कार्यालय , पंजीयक कार्यालय , पुलिस थाना , कॉलेज , मनोरंजन पार्क , जीम खाना ,

कन्या हाईस्कूल , धर्मशाला , पक्की सड़क , आत्मानंद विद्यालय , नाली , दैनिक हटरी चौरा सहित अन्य चीजें नही है । यह नगरीय पर्यटन स्थल घोषित है जबकि यहां पर किसी भी विभाग का कार्यालय , कर्मचारी नही है । राम वनगमन पथ , हो या शक्तिपीठ परियोजना हो इसमें यह नगर अधुरा रहता है । यहां के निवासीगण सिर्फ जलकर संप्पती कर और समेकित कर, गृह निर्माण कर, बस देने के लिए है बाकी शासन की कई योजनाओ की सुविधा यहां पर नही है । लिहाजा नगर पंचायत को ग्राम पंचायत में परिवर्तन कर दिया जाये या फिर वे सभी सुविधा नगरवासियों को मिले जिन पर उनका अधिकार है।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि...