जांजगीर चाँपा

पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम… घर में मिले तीन शव,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले के चौकी नैला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिरकोनी में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक ही घर में पिता और उसके दो मासूम बच्चों के शव मिलने की खबर सामने आई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने कीटनाशक जहर सेवन कर आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई है। हालांकि घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान रमेश कुमार पटेल के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि करीब एक सप्ताह पहले रमेश का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसकी पत्नी अपने मायके चली गई थी। परिवार के अनुसार 16 जून को रमेश अपनी पत्नी को वापस घर लाने के लिए मायके गया था, लेकिन पत्नी ने वापस आने से इनकार कर दिया। इसके बाद वह अकेला ही अपने घर लौट आया था। बुधवार सुबह मृतक का पिता परदेसी राम पटेल धान कुटवाने के लिए ग्राम कटनाई गया हुआ था। इसी दौरान करीब 11:30 बजे उसे सूचना मिली कि उसका बेटा और दोनों नाती घर में अचेत अवस्था में पड़े हुए हैं। सूचना मिलते ही वह घर पहुंचा, जहां रमेश कुमार पटेल और उसके दोनों बच्चों के शव मिले।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मौके को सुरक्षित किया और जांच शुरू की।

सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे स्वयं घटनास्थल पर पहुंचीं और अधिकारियों के साथ पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए पुलिस टीम को हर एंगल से जांच करने के निर्देश दिए। मौके पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों की पूरी पुष्टि हो सकेगी। एक पिता द्वारा अपने ही बच्चों के साथ ऐसा कदम उठाए जाने की घटना से पूरे गांव में मातम और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों में इस हृदयविदारक घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं, वहीं पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप...