बिलासपुर

बिजली बिल संग्रहण केंद्र में हुई लाखों की लूट का मामला सुलझा….बिलासपुर पुलिस को मिली सफलता, मास्टरमाइंड सहित 6 गिरफ्तार, 1 फरार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – न्यायधानी में सोमवार की शाम दयालबंद स्थित बिजली बिल संक्रमण केंद्र के एटीपी मशीन ऑपरेटर से चाकू की नोक पर हुई 13 लाख 33 हजार रुपए से अधिक के लूट मामले को सिटी कोतवाली पुलिस सहित बिलासपुर पुलिस ने सुलझाते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिनसे लूट की रकम 11 लाख 70 हजार रुपए को बरामद भी कर लिया गया है, बाकी रकम लेकर एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है। सोमवार शाम हुई लूट का बेहद ही कम समय मे पर्दाफाश करते हुए एसएसपी पारुल माथुर ने मंगलवार को पूरे घटना की जानकारी दी है।

गौरतलब है कि एटीपी मशीन ऑपरेटर वीरेंद्र सोनवानी सोमवार की शाम 7.15 बजे बिजली बिल की जमा रकम को ए. टी.पी. मशीन से निकाल कर गणना कर रहा था उसी समय कुछ अज्ञात नकाबपोश व्यक्तियों द्वारा नकली पिस्तोल दिखाकर डरा धमका कर एवं चाकू की नोक पर बिजली बिल की जमा रकम 13,33,000 रूपये लूट कर भाग गए। मामले में हड़कंप मच गया और पुलिस अलर्ट हो गई, जिसमें पुलिस उच्च अधिकारियों के मार्ग दर्शन में निरीक्षक सिटी कोतवाली प्रदीप आर्य एसीसीयू प्रभारी हरविंदर सिंह के नेतृत्व में थाना सिटी कोतवाली पुलिस स्टाफ एवं एसीसीयू टीम द्वारा संयुक्त रूप से आरोपियों को चंद घंटो के अंदर गिरफ्तार किया गया।

आरोपियो द्वारा लूट करने का षडयंत्र करीब 15 दिनो पूर्व से किया जा रहा था। आरोपी पिंटू यादव का बिजली आफिस बिजली बिल जमा करने आना जाना था जो ए.टी.पी. मशीन में अधिक मात्रा में रूपये होने की जानकारी रखता था। आरोपी पिंटु यादव पूर्व में लाईन मेन का कार्य कर चुका है। आरोपियो द्वारा लूट की रकम को नारियल कोठी स्थित मधुबन शमशान घाट में बैठकर आपस में बराबर बराबर बांट लिया गया था एवं प्रार्थी के पर्स एवं दस्तावेजो को मधुबन के पीछे स्थित झाडियो एवं मोबाईल को नदी में फेंक दिए थे। आरोपियो से लूट की रकम 11,70,000 रूपये निशानदेही पर जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है एवं शेष रकम एक आरोपी धर्मेंद्र यादव लेकर फरार है। जिसकी पता तलाश की जा रही है।

मास्टरमाइंड सहित आरोपी…

01. पिन्टु यादव पिता भइया लाल यादव उम्र 60 वर्ष करबला

02 विक्की सिंह पिता बश बहादुर सिंह उम्र 28 वर्ष मधुबन

03. मंगल सिंह गोड पिता श्याम सिंह गोड उम्र 19 वर्ष मधुबन

04 राजा गोड पिता श्यामू गोड उम्र 22 वर्ष शिखा वाटिका मधुबन

05. शुभम बस पिता स्व. महेश बैस उम्र 25 वर्ष मधुबन

06. एक अपचारी बालक

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी, लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त... ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत... बिल्हा पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला डायल 112 के जवान पर लाठी से हमला...सिर फूटा, चाकू छीना तो भड़का आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मामला मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के...