जांजगीर चाँपा

बाइक सवार हुआ दुर्घटना का शिकार…हुई मौके पर मौत, रेत से भरी खड़ी ट्रैक्टर से टकराई बाइक

रमेश राजपूत

जांजगीर –एक दर्दनाक सड़क हादसे में रिटायर्ड पुलिस आरक्षक विष्णु प्रधान (61वर्ष) की मौत हो गई। घटना जांजगीर-चांपा जिले के धुरकोट गांव का है। बताया जा रहा है कि उनकी बाइक सड़क पर खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। बाइक के टकराने के साथ ही वे भी आगे की ओर उछले और उनका सिर ट्रॉली से बुरी तरह टकरा गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जांजगीर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुड़ेना निवासी रिटायर्ड पुलिस आरक्षक विष्णु प्रधान गुरुवार को लगभग 12 बजे घरेलू काम से जांजगीर आए हुए थे।

यहां से वापसी के दौरान धुरकोट गांव में उनकी बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली में रेत भरी हुई थी और उसे सड़क पर लापरवाही के साथ खड़ा किया गया था। इधर हादसा होते ही ड्राइवर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जांजगीर पुलिस मौके पर पहुंची। विष्णु प्रधान के शव का पंचनामा कर मर्ग कायम कर लिया गया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। वहीं फरार ट्रैक्टर ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले,