रतनपुर

कुत्तों के हमले से घायल चीतल की मौत, देर शाम किया गया था रेस्क्यू….. नही बच पाई जान

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर- वन परिक्षेत्र के जंगल में वन्य जीव सुरक्षित नही है, आये दिन कोई न कोई हादसा इनकी जान ले रहा है, गुरुवार को भी एक नर चीतल की जान कुत्तों के नोचने से हो गई, जिसे घायल अवस्था मे रेस्क्यू किया गया था, मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम एक नर चीतल जिसकी उम्र लगभग डेढ़ वर्ष रही होगी

उसे पुडु पचरा मार्ग के नीलगिरी प्लांटेशन के पास लाया गया था, जिसे कुछ बच्चों ने कुत्तों के झुंड से बचाया था, चीतल के दोनों पिछले पैरों पर कुत्तों ने हमला किया था, जिसकी वजह से एक पैर टूटकर अलग हो गया था और दूसरे पैर में भी गंभीर चोट थी, वन अमले को जानकारी लगते ही उसे परिक्षेत्र कार्यालय लाकर उसका प्राथमिक उपचार किया गया,

जिसने बीती रात ही दम तोड़ दिया। शुक्रवार की सुबह नर चीतल के शव का पोस्टमार्टम कर दाह संस्कार कर दिया गया।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...