बिलासपुर

प्रियंका के हत्यारे ने शनिवार सुबह 4:50 बजे दुकान से निकाली थी लाश…सीसीटीवी फुटेज में सामने आई तस्वीर

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर के बीच युवती की हत्या और फिर उसके शव को 4 दिनों तक छुपा कर दुकान में रखने की सनसनीखेज़ वारदात में शनिवार कस्तूरबा नगर से कार में युवती की लाश बरामद हुई है, लेकिन इस बीच 4 दिनों तक लाश दयालबंद के आरोपी के मेडिकल एजेंसी में ही रखने और शनिवार की सुबह 4:35 बजे कार लेकर पहुँचे फिर बेखौफ तरीके से शव को कार में रखकर ले जाने का वीडियो सामने आया है जो चौकाने वाला है।

वीडियो में साफ तौर पर समझा जा सकता है कि आरोपी आशीष ने प्रियंका की हत्या कर शव को मेडिकल एजेंसी में ही छुपा दिया था, जहाँ लगातार पुलिस भी युवती की तलाश में पहुँच रही थी, क्योंकि आरोपी आशीष युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने भी परिजनों के साथ थाने पहुँचा था,

वही युवती की आखरी बार आरोपी से ही फोन पर बात हुई थी, जिससे पुलिस को आशंका तो थी लेकिन आरोपी तक पहुँचने में 4 दिन लग गए। लेकिन युवती की गुमशुदगी से लेकर जांच में इसे लापरवाही भी कही जा सकती है कि पुलिस लाश के इर्दगिर्द घूमती रही लेकिन उसे भनक तक नही लगी। 

बेखौफ होकर ठिकाने लगाने निकाला शव..

हत्या की इस वारदात में कई अनसुलझे सवाल है जिनमें यह भी कि आखिरकार आरोपी ने शव को मेडिकल एजेंसी से निकालकर अपने घर क्यो ले गया, क्या उसे पकड़े जाने का डर नही था या कोई और वजह, फ़िलहाल आरोपी ने दयालबंद से शव को निकाल लिया था और ठिकाने लगाने की तैयारी में था, जिसनें शहर के भीतर के दो थानों की सीमाओं में इस पूरी घटना को अंजाम दिया।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल