जांजगीर चाँपा

सास से हुआ विवाद तो पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने के बाद शव को मिट्टी तेल डालकर लगा दी आग….पति, सास और ससुर गिरफ्तार

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – सास-बहु में जरूरत से ज्यादा खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद पति ने अपनी पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। महिला की मौत होने पर उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए पति ने मां और पिता के साथ मिलकर शव पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा दी। पुलिस को आत्महत्या करने की सूचना दी। पीएम रिपोर्ट में महिला की हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी पति, साथ देने वाली सास व ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह पूरा मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र के चंडी पारा का है। एसडीओपी दिनेश्वरी नंद ने बताया कि चंडीपारा की रुपकुमारी की शादी करीब साल भर पहले जोरैला निवासी युवक सोनू बंजारे से हुई थी सोनू व रुपकुमारी दोनों की पहली शादी हो चुकी थी इन दोनो की यह दूसरी शादी थी।

घटना दिनांक 9 सितंबर को महिला रुपकुमारी का सास संतोषी बाई के साथ जरूरत से ज्यादा खाना बनाने को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान तैश में आकर रुपकुमारी के पति सोनू ने कुल्हाड़ी से उसके सिर में वार कर दिया उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

रुपकुमारी की मौत से घबराकर घरवालों ने उसे मिट्टी तेल डालकर जला दिया और  आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। पुलिस को जानकारी भी देर से दी गई। मगर दूसरे पोस्मार्टम रिपोर्ट ने सब कुछ सामने ला दिया और अब हत्यारा पति, सास-ससुर तीनों सलाखों के पीछे पहुॅच चुके हैं। 

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल