अवर्गीकृत

यात्रियों को कम समय मे निर्धारित स्थान तक पहुचने के मकसद से ट्रेनों की स्पीड 160 किलोमीटर करने पर कार्य कर रही है रेल मंत्रालय

बिलासपुर प्रवीण भट्टाचार्य

बिलासपुर- रेल मंत्रालय यात्रियों को कम समय मे निर्धारित स्थान तक पहुचने के मकसद से ट्रेनों की स्पीड 160 किलोमीटर करने पर कार्य कर रही है लेकिन इस कार्य मे सबसे बड़ी अड़चन राशि को लेकर आ रही है। अगर बिलासपुर जोनल की ही ओर नज़र डालें तो बिलासपुर से नागपुर के बीच 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सेमी हाई स्पीड ट्रेन का परिचालन होना है। परंतु मौजूदा ट्रैक में ट्रेन की यह स्पीड मुमकिन नही लिहाज़ा रेल मंत्रालय इस योजना के लिए अलग से रेल लाइन बिछाने की योजना बना रहा है।जोनल रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक नई रेल लाइन को बिछाने में लगभग सात हजार करोड़ रुपये का खर्च आएंगे। जिसके लिए प्रस्ताव बनाकर रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। जहा से स्वीकृति मिलने के बाद योजना पर कार्य शुरू होगा। लेकिन रेल मंत्रालय पहले हाई स्पीड ट्रेन परियोजना को पूरा करने प्रयास कर रहा है। जिसके कारण फिलहाल सेमी हाई स्पीड ट्रेन परियोजना के लिए राशि स्वीकृत नही की गई है। ऐसे में परियोजना की स्वीकृति मिलने और उसमें कार्य शुरू होने के बाद भी लगभग दो से तीन साल का वक़्त लाइन निर्माण के कार्य मे लगेगा। ऐसे में तेज़ गति की ट्रेन में सफर करने का सपना देखने वाले यात्रियों का इंतज़ार अभी और लंबा होने वाला है । क्योकि रेलवे बोर्ड के रुख को देखकर लगता नही की परियोजनों जल्द पूरी होगी। वही जोनल के अधिकारियों के द्वारा सेमी हाई स्पीड को लेकर प्रारंभिक कार्य पूरा किया जा चुका है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...