बिलासपुर

जनदर्शन में 200 से अधिक फरियादियों की कलेक्टर ने की सुनवाई….13 परिवारों का मौके पर बना राशनकार्ड

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर सौरभ कुमार ने साप्ताहिक जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। जनदर्शन में कलेक्टर ने ढाई घंटे तक बड़े इत्मीनान से लगभग 200 लोगों की निजी और सामुदायिक समस्याओं को गंभीरता से सुना। तत्काल सुलझने वाले प्रकरणों का जहां मौके पर ही निराकरण किया गया वहीं गंभीर किस्म के कुछ प्रकरणों को टीएल पंजी में दर्ज करते हुए समय-सीमा में अधिकारियों को निराकरण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने स्वयं गंभीर किस्म के आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को वाट्सएप कर उनका निराकरण करने कहा। उन्होंने अत्यंत जरूरतमंद एवं गरीब परिवार के 13 लोगों का मौके पर ही राशन कार्ड बनवाकर वितरित करवाया। कलेक्टर से इस दौरान तहसील बोदरी के ग्राम सारधा के ग्रामीणों ने प्रभारी संस्था प्रबंधक द्वारा राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत की। कलेक्टर ने मामले को टीएल में लेते हुए खाद्य नियंत्रक को जांच करने के निर्देश दिए।

बहतराई वार्ड के रोशन यादव, हरीश साहू सहित अन्य लोगों ने नगर निगम द्वारा तोड़े गए मकानों की एवज में उसी जगह पर मकान की मांग की। कलेक्टर ने नगर निगम कमिश्नर को मामले की जांच करने कहा। नगर पंचायत मल्हार के वार्ड क्रमांक 1 की मोंगरा बाई सहित अन्य लोगों ने राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत लंबित पट्टा अधिकार दिलवाने की मांग की। कलेक्टर ने मामले को टीएल में रखते हुए एसडीएम मस्तूरी को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार: अज्ञात कारणों से युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या...पुलिस जांच में जुटी रतनपुर:- नेशनल हाईवे-130 पर हुए लूट का खुलासा: पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा, कार सहित नगदी बरामद...घ... आम बजट 2026-27 जमीनी हकीकत से कटा, किसानों युवाओं मजदूरों और मध्यम वर्ग को राहत नहीं: दिलीप लहरिया सेक्स रैकेट खुलासा: केलो बिहार में देह व्यापार का सनसनीखेज खुलासा, पुलिस की सटीक रेड में 3 महिलाओं क... बिलासपुर : पंजाब से जुड़ा हेरोइन नेटवर्क ध्वस्त...तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 34 ग्राम... केंद्रीय बजट 2026 छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और विकासोन्मुख...डिप्टी सीएम अरुण साव और केंद्रीय बजट प्... खेल, अनुशासन और प्रतिभा का उत्सव... सांदीपनी एकेडमी में तीन दिवसीय खेल पर्व का भव्य समापन रतनपुर:- ब्रह्म मुहूर्त से चालू हुआ मांघी पूर्णिमा स्नान... माघ पूर्णिमा पर उमड़े भक्त,हजारों श्रद्ध... रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों से बिक्री करने वाले संगठित गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 आ... धान बिक्री टोकन नहीं मिलने से परेशान किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा...पुलिस ने किया रेस्क्यू,भेजा गया ज...