रायपुर

लॉक डाउन के दौरान बड़ी चोरी का मामला, ऑफिस में धावा बोलकर 30 लाख रुपए पार….पुलिस आई हरकत में

रमेश राजपूत

रायपुर – एक तरफ लोग कोरोना के अंतक से परेशान है तो वही दूसरी तरफ अपराधी अपनी हरकतों से बाज़ नही रहे है। आपको बता दें राजधानी रायपुर में चोरों ने बड़ी चोरी को अंजाम दिया है चोरी की वारदात माना इलाके में स्थित एमएम फिश के ऑफिस में अंजाम दी गई है।कंपनी के मालिक स्वप्न मंडल ने पुलिस को चोरी की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि दुकान में रखे कैश पेटी समेत 30 लाख रुपए नकदी की चोरी हो गई।

जिसके बाद फॉरेंसिक, सायबर सेल और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। माना थाना प्रभारी दुर्गेश रावटे ने बताया कि माना इलाके के एम. एम फिश कंपनी के ऑफिस से 30 लाख रुपए नकद की चोरी हुई है। फिश कंपनी के संचालक स्वप्न मंडल ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। अज्ञात चोरों ने ऑफिस के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अलमारी में रखें कैश पेटी से 30 लाख रुपए लेकर फरार हो गया।

पुलिस को सूचना मिलते ही माना थाना पुलिस, एफएसएल और सायबर सेल की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। कंपनी के संचालक स्वप्न मंडल से प्रारंभिक पूछताछ जारी है। आस-पास के सीसीटीवी फुटेज भी देखें जा रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- तेज रफ्तार बनी काल...मानिकचौरी में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर मस्तूरी:-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ग्रामीण....लापरवाही ने ली जान, शेड बनाने के दौरान लोहे की पाई... मल्हार: गांव में विवाद करने वाले 2 पक्षों के 7 लोगों पर पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई...समझाईश के ... चितवन फार्म हाउस में जमीन खरीदने का सुनहरा मौका, चार दिन का मेगा ऑफर… प्लॉट बुक करिए और जीतिए स्विफ्... मोबाइल हैक कर खाते से 1.42 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी...गेमिंग वॉलेट में ट्रांसफर की रकम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त करने पहुंचे निगम कर्मी से गाली-गलौज... सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज बिलासपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा:- बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई...एक युवक की मौत, सिविल लाइन पुलिस की हिरासत में आरोपी का हंगामा... ब्लेड से खुद पर किए वार, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल VIDEO:- रतनपुर और मस्तूरी में ACB का छापा, पटवारी और बिजली विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ... रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप....पीड़ित ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार