बिल्हा

अपहृत तीन नाबालिग बालिकाओं को आंध्रप्रदेश और मुम्बई से पुलिस ने किया बरामद…बहला कर भगा ले गए थे आरोपी

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – बिल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्व में तीन नाबालिग छात्रों के अपहरण के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है जहां तीनों नाबालिगों को अन्य प्रदेश से बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बिल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत तीन अगल अलग क्षेत्र से परिजनों ने नाबालिग लड़कियों के गायब होने की शिकायत बिल्हा थाने में दर्ज कराई थी जिसके बाद से ही स्थानीय पुलिस गुमशुदा लड़कियों की तलाश में जुटी हुई थी इसी बीच एक मामले में पुलिस को सूचना मिली कि मुढीपार निवासी आरोपी प्रकाश रात्रे और आरोपी दिलीप डहरिया दोनो ही दो नाबालिग बालिकाओ को भगा कर ईस्ट सोसायटी (आंध्र प्रदेश) लेकर गया है। जिसे पकड़ने पुलिस ने टीम रवाना की। जहा ग्राम सीतारामपुरम थाना राजनगरम जिला ईस्ट सोसायटी आंध्र प्रदेश में अपहृत दोनो पीडिताओ के साथ आरोपी प्रकाश रात्रे और आरोपी दिलीप डहरिया मिले।

आरोपी के कब्जे से पीडिता की मौके पर बरामदगी किया गया। इसी तरह तीसरे मामले में खुडियाडीह निवासी खूशबू बारले द्वारा मुढीपार निवासी बालिका को भगा कर मुंबई महाराष्ट्र लेकर जाने की सूचना पुलिस को मिली। जहा भी आरोपी को पकड़ने बिल्हा पुलिस ने टीम रवाना की। जहा मुंबई (महाराष्ट्र) के 8 नम्बर रोड स्वास्तिक सदन के सामने निर्माणाधीन 268 आनंद भवन खार थाना खार मुंबई महाराष्ट्र में अपहृत बालिका पीडिता और आरोपी खूशबू बारले मिले। आरोपी के कब्जे से पीडिता की मौके पर बरामदगी किया गया। तीनो ही मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वही तीनो मामले में एक चीज कॉमन थी की तीनो ही आरोपी नाबालिगो को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा लेकर गए थे। बहरहाल देर से ही सही पुलिस ने आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...