बिलासपुर

शराब दुकान बंद कराने अनशन में बैठे व्यक्ति पर शराबी ने किया हमला…रास नही आया विरोध प्रदर्शन तो कर दी पिटाई

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत विगत 6 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे व्यक्ति से मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला सरकंडा के बंधवापारा शराब भट्टी ड्रीम लैण्ड स्कूल के पास का है।

जहां यदुनंदन नगर निवासी संजय आयल सिघानी पिछले 6 दिनो से शराब भट्टी बंद करने भूख हड़ताल पर बैठे हैं। जहा गुरूवार सुबह 9.30 में बंधवापारा निवासी अनिल कुमार यादव जो की आदतन शराबी है। जिसे शराब भट्टी बंद कराने चले रहे आन्दोलन रास नहीं आया। उसने भूख हड़ताल पर बैठे संजय आयल सिघानी को हड़ताल करने से मना किया।

जिसके बाद आवेश में आकर अनिल कुमार यादव ने प्रार्थी की जमकर पिटाई कर दी। जिसकी लिखित शिकायत प्रार्थी ने सरकंडा थाने में दर्ज कराई है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल आरोपी अनिल कुमार यादव को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स परिसर में कुर्सी पर बैठे बैठे अधेड़ की मौत...पहचान बनी पहेली बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़... नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म... बिलासपुर:- 3 साल की मासूम को चाकू के दम पर ले जाने की कोशिश, बचाने पहुंची दादी की हत्या! गांव में सन... फिर हुई चाकूबाजी: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, तोरवा क्षेत्र की घटना, जेल में बंदी की मौत का 3 साल बाद खुला मामला..आबकारी कर्मचारियों पर हत्या का अपराध दर्ज, जेल भेजने से... मल्हार जाने निकली मां-बेटी अचानक लापता, अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप,