बिलासपुर

सुरक्षागार्ड ने साथी मजदूर पर किया प्राणघातक हमला…लहूलुहान घायल का चल रहा उपचार, आरोपी फरार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के सिलपहरी स्थित अरोरा सीजी एनर्जी एंड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पीछे गेट के पास शुक्रवार रात एक सुरक्षागार्ड ने अपने ही साथी मजदूर पर हत्या की नियत से प्राणघातक हमला कर दिया। घटना में घायल मजदूर को गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, अरोरा कंपनी में कार्यरत सुरक्षागार्ड निलेश यादव निवासी जशपुर शराब के नशे में अपने साथियों के पास पहुंचा और बताया कि उसने बगल के कमरे में रहने वाले मजदूर लाला यादव को मार दिया है। उसने अपने मोबाइल पर खींची गई तस्वीर भी साथियों को दिखाई। इसके बाद निलेश ने मौके पर ले जाकर दिखाया और फिर पास में पड़ी एलवेस्टर शीट उठाकर बेहोश पड़े लाला यादव के सिर पर पटक दी। हमले से लाला यादव गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ हो गया। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन निलेश यादव वहां से भाग निकला। घायल लाला यादव को तत्काल सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना पर सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। प्रारंभिक पूछताछ में घटना की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी निलेश यादव के खिलाफ धारा 109-BNS एवं 296-BNS के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: तेज रफ्तार थार ने स्कूटी को रौंदा, भाई-बहन की मौके पर दर्दनाक मौत हर घर तिरंगा अभियान: शहीद दीपक उपाध्याय के परिजनों का सम्मान, तिरंगा वीरों के बलिदान और राष्ट्रगौरव ... 100 CCTV फुटेज से खुला 'मंदिर चोर गैंग' का राज...16.60 लाख की चोरी का पूरा माल बरामद बारिश भी नहीं रोक सकी प्रशासन की मुहिम: सुकमा में समय रहते टले दो बाल विवाह, बेटियों का भविष्य हुआ स... रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव, युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा : ऋषभ चतुर्व... बिलासपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 निरीक्षकों के तबादले, कई थानों को मिले नए प्रभारी सीपत:गुड़ी सरपंच पर घर में घुसकर दंपती पर जानलेवा हमले का आरोप...मामले में पीड़ित पक्ष पर ही एफआईआर दर... VIDEO बिलासपुर दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत पर 11 केवी लाइन बनी काल… करंट की चपेट में आने स... VIDEO बिलासपुर: आप प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा हुए सड़क हादसे का शिकार….बाइक सवार को बचाने के दौरान... VIDEO:- रील के चक्कर में मौत को दे रहे न्योता! एजुकेशन हब की सड़क पर सनरूफ से स्टंट, पुलिस अभियान का...