कोटा

सवा लाख रूद्र पार्थिव शिवलिंग निर्माण का आयोजन,  बाबा कुटिया ग्राम मरहीकापा में पहली बार किया जा रहा, 1 से 8 अगस्त तक शामिल हो सकते है श्रद्धालु

प्रेम सोमवंशी

कोटा – बाबा कुटिया ग्राम मरही कापा करगी खुर्द कोटा में पंडित अभिषेक गौतम जैसीनगर के आचार्यत्व में तथा बाबा कुटिया के पूज्य संत श्री राजारामदास जी महाराज के नेतृत्व एवं देखरेख में पार्थिव शिवलिंग निर्माण का कार्यक्रम पहली बार दिनांक 1 अगस्त 2022 से 8 अगस्त 2022 सोमवार तक किया जा रहा है । पार्थिव रूद्र निर्माण प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा सायं काल 3:00 से 6:00 बजे तक किया जाएगा।

इस आयोजन के लिए ग्राम एवं करगी खुर्द , करगी कला, कोटा एवं आसपास के समस्त ग्रामों के शिव भक्तों से पूज्य संत श्री राजाराम दास जी ने अनुरोध किया है कि बाबा कुटिया में आकर पार्थिव रूद्र निर्माण कर अपना जीवन कृतार्थ करें । साथ ही तन , मन एवं धन से सहयोग कर पुण्य के भागीदार बनें। दिनांक 1 अगस्त 2022 से 8 अगस्त 2022 तक होने वाले पार्थिव रूद्र निर्माण हेतु सवा लाख रूद्र निर्माण का लक्ष्य रखा गया है । भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित है ।उल्लेखनीय है ग्राम करगी खुर्द से 1 किलोमीटर की दूरी पर बाबा कुटिया में हनुमान जी महाराज, माता रानी दुर्गा जी और भगवान भोलेनाथ का मंदिर है ,

जहां प्रतिदिन सायंकाल सायंकाल भजन कीर्तन का कार्यक्रम होता है। बाबा कुटिया से जुड़े हुए सभी भक्तों ने आसपास के ग्रामीण जनों से निवेदन किया है कि पार्थिव रूद्र निर्माण कार्यक्रम में शामिल होकर सवा लाख रूद्र निर्माण कर पुण्य के भागीदार बनें। सुरेश कुमार चौहान, अमन, संजू भाई, हीरा राम, विजय साहू, ओम प्रकाश सेंगर, संतोष, रोहित , डॉक्टर साहू जी, आदित्य दीक्षित,

रवि सिंह बघेल, शिवशंकर नामदेव, प्रमोद कुमार सिमरे, घनश्याम तिवारी, दीपक चौकसे, संतोष कुमार केशरवानी, अंकित कुमार, पम्मी बाजपेई , सुधा श्री त्रिवेदी , सुशीला, अमिता आदि ने आग्रह किया है कि मातृ शक्तियों सहित सपरिवार कुटिया में पंहुच कर रुद्रनिर्माण में शामिल होकर पुण्यलाभ प्राप्त करें।

error: Content is protected !!
Letest
सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो...