जांजगीर चाँपा

मारपीट कर 2 दोस्तो से नगदी और मोबाईल की लूट….3 आरोपी गिरफ्तार,

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – बाइक सवार युवकों के साथ लूटपाट कि घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को चाम्पा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार मोहंदीखुर्द सक्ति निवासी सोनू सिदार ने चाम्पा में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि 29-10-2025 को वह अपने दोस्त लक्षद्वीप के साथ बारात में चाम्पा आया था दोपहर करीबन 2:30 से 3:00 बजे के बीच नया बस स्टैंड के पास शराब भट्टी में शराब खरीदने गया हुआ था। कि उसी समय तीन लड़के एक मोटर साइकिल में आए और मारपीट कर प्रार्थी से 3500 रुपये तथा लक्षद्वीप से 01 नग मोबाइल लूटकर भाग गए। इधर मामले में चम्पा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कि इस दौरान घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज में तीन लड़के एक बाइक में जाते दिखे मोटरसाइकिल के नंबर के आधार पर शंकर नगर और भोजपुर क्षेत्र के अलग-अलग

स्थान से एक नाबालिक सहित तीन आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस के द्वारा पूछताछ करने पर भोजपुर निवासी रितिक सिंह और शंकर नगर निवासी तुषार बरेठ ने बताया कि उनके एक अन्य साथी के साथ मिलकर उन्होंने ही प्रार्थी और उसके दोस्त के साथ मारपीट कर 3500 रुपए सहित 01 नग मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने 2000 रुपए , 01 नग मोबाइल के सहित घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त किया है। वही आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चापा, उपनिरीक्षक बेलसज्जर लकड़ा , आरक्षक वीरेश सिंह, शंकर राजपूत, मुद्रीका दुबे, जय उराव का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...