बिलासपुर

पुलिसकर्मी बनकर सोने की ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार… कई घटनाओं को दे चुके है अंजाम

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – पुलिसकर्मी बनकर शहर के ज्वेलरी शॉप संचालक को चूना लगाने वाले दो शातिर ठगो को तारबाहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों विनोबा नगर निवासी योगेंद्र अनंत पुलिसकर्मी बनकर 9 नवंबर को तारबाहर स्थित ऐटी ज्वेलर्स पहुंचा था। जहां उसने प्रार्थी प्रकाश शर्मा को एसएसपी पारुल माथुर के लिए चैन लेने की बात कहकर 24 नवंबर के बीच 3 सोने की चैन जिसकी कीमत 3.50 लाख रुपए था ले लिया। जिसके ऐवज में उसने दुकान संचालक को चेक दिया। जिसे बाद में उसने कैश पैसे देकर चेक वापस ले जाने की बात कहकर चेक बैंक में नही लगाने का आग्रह किया। इस बीच कुछ दिन तक आरोपी दूकान संचालक को अलग अलग बहाने बनाकर घूमाता रहा। जब उसने प्रार्थी का फ़ोन उठाना बंद कर दिया तो उन्हे अपने साथ हुई ठगी का ऐहसास हुआ और उन्होंने इसकी शिकायत तारबाहर थाने में दर्ज कराई है। जब इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू की तो उन्हे चौकाने वाला खुलासा हुआ।

उक्त मामले में पुलिस को पता चला की इस ठगी के मामले में कतियापारा निवासी देवेंद्र राजपूत जो की बजाज फिनसर्व फाइनेंस कम्पनी का मैनेजर है उसे ऑक्शन का सोना बताकर अमित गांधी को बेचने का प्रयास कर रहा था किंतु ऑक्शन पेपर नहीं देने पर अमित ने सोना का सौदा नहीं किया था। यही नहीं आरोपी योगेंद्र अनंत के पास अन्य दुकानों के बिल मिले हैं और इस बात की भी जानकारी मिली है कि आरोपी स्वयं को भिन्न भिन्न जगहों पर क्राइम ब्रांच का स्टाफ बता कर ठगी किया है, तारबाहर थाना प्रभारी बताकर भी ठगी करने का प्रयास में पेटशॉप से पामेरियन डॉग ले गया था जिसे वापस कराया गया है। दोनो ही मामले में आरोपियों को दोषी पाते हुए पुलिस ने उन्हें गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार