छत्तीसगढ़बिलासपुर

अरुण साव् की नामांकन रैली में दिखा भारी उत्साह भगवा रंग में रंगा बिलासपुर, गूंजे मोदी मोदी के नारे

लाव लश्कर के साथ निकली भारतीय जनता पार्टी की रैली में शामिल नेताओं ने एक बार फिर जीत का दावा किया है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

17वें लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण में 23 अप्रैल को होने वाले मतदान के मद्देनजर नामांकन दाखिल करने की अंतिम दिन गुरुवार को बिलासपुर में भारी गहमागहमी नजर आई। अंतिम दिन जहां शिवसेना और अन्य दलों के प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया तो वहीं भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी अरुण साव ने भी लाव लश्कर के साथ पहुंचकर अपना नामांकन का एक और सेट जमा किया ।उनका हौसला बढ़ाने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह भी बिलासपुर पहुंचे थे। नामांकन रैली से पहले कलेक्ट्रेट पहुंचकर डॉ रमन सिंह के साथ जहां बिलासपुर प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल किया वहीं इसके बाद वे नामांकन रैली में शामिल हुए । रविंद्र नाथ टैगोर चौक के पास से गाजे-बाजे के साथ नामांकन रैली निकली जिसमें नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल विधायक पुन्नूलाल मोहले रजनीश सिंह कृष्णमूर्ति बांधी , महापौर किशोर राय सहित तमाम भाजपा नेता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं का उत्साह यहां देखते ही बन रहा था। दूर दूर से झंडा बैनर लेकर पहुंचे कार्यकर्ता ,प्रत्याशी का उत्साह बढ़ाते नजर आए ।पूरे वक्त यहां मोदी मोदी का शोर गूंजता रहा

नामांकन रैली के दौरान भाजपा का यह शक्ति प्रदर्शन कांग्रेस के 2 अप्रैल के नामांकन रैली को एक जवाब था। यहां पार्टी के नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एक तरफ जहां कांग्रेस पर आरोपों की बौछार की तो वही एक बार फिर जीत का दावा किया ।धरमलाल कौशिक ने इसे नामांकन रैली की बजाय विजय रैली बताया। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय चुनाव है इसलिए राष्ट्रीय मुद्दों पर ही जनता वोट करेगी। प्रदेश सरकार पर उन्होंने आरोपों की बौछार करते हुए कहा कि 2 महीने में ही कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश का खजाना खाली कर दिया है। रेत हो या शराब, सब कुछ महंगा हुआ जा रहा है

पार्टी प्रत्याशी अरुण साव और अन्य नेताओं ने बिलासपुर लोकसभा सीट से एक बार फिर जीत का दावा किया। पिछले 23 सालों से इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी का ही कब्जा है। उस लिहाज से बिलासपुर को भारतीय जनता पार्टी का गढ कहा जा सकता है लेकिन विधानसभा चुनाव में जिस तरह से कांग्रेस के पक्ष में नतीजे आए थे उससे पार्टी के सामने चुनौती कम नहीं है। फिर भी पार्टी का जोश बता रहा है कि वे विधानसभा चुनाव का बदला लेने की पूरी तैयारी में है।

दोपहर में तेज धूप में निकली रैली मैं भी कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ, लेकिन मौसम भारतीय जनता पार्टी पर मेहरबान नजर आई और नामांकन रैली के दौरान आसमान में बादल घिर आये, जिससे धूप की तपिश कम हो गयी , लेकिन इस नामांकन रैली ने बिलासपुर की राजनीति को का तापमान जरूर बढ़ा दिया है

error: Content is protected !!
Letest
बर्ड फ्लू के खतरे के चलते कानन पेंडारी जूलॉजिकल गार्डन 7 दिनों के लिए बंद...रखी जायेगी विशेष निगरानी बर्ड फ्लू अपडेट: प्रशासन ने कराया 22 हजार से अधिक पक्षियों का नष्टीकरण, जांजगीर-चांपा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 106 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला...नए महिला थाने में भी हुई पो... मासूम की निर्मम हत्या: पिता ने डेढ़ वर्षीय बेटे को ईंट से मारकर उतारा मौत के घाट...घरेलू विवाद बनी व... बिलासपुर में खनिजों के अवैध खनन और परिवहन पर बड़ी कार्रवाई...14 वाहन जब्त मल्हार:- किराना दुकान में अवैध शराब बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार, 55 नग देशी शराब के साथ बिक्री की रकम... स्कार्पियो पर पुलिस लिखकर घूम रहे बाउंसर…. वीडियो वायरल होने के बाद वाहन जब्त, मामला दर्ज रतनपुर:- अज्ञात चोरों का आतंक....रात में घर घुसकर चोरी की घटना, जेवर और नगदी ले उड़े चोर, सीपत में दर्दनाक हादसा: खारून नदी में अवैध रेत परिवहन कर रहे ट्रैक्टर से गिरा चालक, पहियों के नीचे आ... बिलासपुर में फिर चेन स्नेचिंग, स्कूटी सवार युवती से सोने की चेन छीनकर बदमाश फरार