छत्तीसगढ़बिलासपुर

घर को कुछ देर के लिए भी सूना छोड़ना खतरे से नहीं है खाली, यही गलती करने पर रेल अधिकारी को लगा लाखों का फटका

शायद चोरों की संख्या पुलिस से अधिक हो चुकी है। यही कारण है कि पुलिस चोरों के आगे पस्त नजर आ रही है

बिलासपुर मो नासिर

बिलासपुर में चोरी के मामलों में बढ़ोतरी पुलिस के लिए नई चुनौती पेश कर रही है । पुलिस गिनती के मामले ही सुलझा पाती है, लेकिन इसी बीच और भी नए मामले आंकड़ों का इजाफा करते हैं। अक्सर देखा जा रहा है कि चोर सूने मकान पर धावा बोल रहे हैं। जाहिर है कि यह चोर हर वक्त कॉलोनियों में रेकी करते हैं और घर के सूने होने की जानकारी इन्हें लग जाती है और इसी दौरान कुछ देर में ही यह शातिर चोर अपना काम कर जाते हैं। ऐसा ही कुछ वायरलेस कॉलोनी में भी हुआ। रेलवे के निर्माण विभाग में वरिष्ठ अनुविभागीय अभियंता के पद पर कार्यरत मनीष पांडे बुधवार शाम को पूरे परिवार के साथ गोल बाजार खरीदारी के लिए गए थे ।अपने पीछे उन्होंने कुछ घंटे के लिए ही घर को सूना रखा। उन्हें लगा दिनदहाड़े कुछ नहीं होगा, लेकिन जब वे शाम को वापस घर लौटे तो पूरे घर को अस्त-व्यस्त पाया। आंगन के रास्ते खिड़की का ग्रिल उखाड़कर चोर घर में प्रवेश किए थे, जिन्होंने अलमारी का ताला तोड़ा और एक-एक सामान की तलाशी ले डाली। घर के नजारे देख कर पांडे परिवार के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल जांच की तो पाया कि अलमारी में रखे नगद 10,000 रुपये के साथ चोर सोने-चांदी के महंगे जेवरात भी ले गए हैं , जिनकी अनुमानित कीमत ढाई लाख रुपए बताई जा रही है। इस चोरी की रिपोर्ट पांडे परिवार द्वारा तार बाहर थाने में दर्ज करा दी गई है । तारबाहर पुलिस वायरलेस कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में घूमने वाले संदेहिओ को पकड़ कर मामले को सुलझाने का प्रयास कर रही है, लेकिन हैरानी इस बात की है कि पुलिस गश्त के दावे के बावजूद कैसे दिनदहाड़े चोर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। रेलवे कॉलोनी में आमतौर पर वीरानी छाई रहती है ।चोर इसी बात का फायदा उठाते हैं ।वैसे बेरोजगारी सचमुच बढ़ गई है और कुछ लोग बिना मेहनत किए दूसरों के खून पसीने की कमाई चोरी कर अपना शौक पूरा कर रहे हैं ।इस वजह से शायद चोरों की संख्या पुलिस से अधिक हो चुकी है। यही कारण है कि पुलिस चोरों के आगे पस्त नजर आ रही है।

error: Content is protected !!
Letest
मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्... न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ... वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम,