मस्तूरी

मस्तूरी बाजार के पास बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप…लू लगने से मौत की आशंका

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र अंतर्गत जोंधरा चौक के पास शुक्रवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब बाजार क्षेत्र में एक बुजुर्ग व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा मिला। जानकारी के अनुसार लगभग 75 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का शव परमानंद जूता दुकान के पास देखा गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना मस्तूरी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक बुजुर्ग क्षेत्र में घूम-घूमकर भिक्षा मांगकर अपना जीवन यापन करता था।

प्राथमिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि भीषण गर्मी और लू लगने के कारण वृद्ध की मौत हुई होगी। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग... एनटीपीसी सीपत के GEM-2026 का भावपूर्ण समापन...121 बेटियों ने हासिल किया आत्मविश्वास और जीवन कौशल का ... विवादित जमीन पर कब्जा दिलाने पैसे मांगने का आरोप.... प्रधान आरक्षक निलंबित, ढाबे में शराब पिलाने की सुविधा देना पड़ा महंगा... संचालक सहित छह लोगों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई.. 8 वाहन जब्त...बालाजी कोयला डिपो सील, मल्हार:- केसीसी लोन की राशि में सेंधमारी, किसान के खाते से 1.75 लाख रुपये गायब...अज्ञात के खिलाफ माम... तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प...