कोटा

VIDEO: बच्चे की जान बचाने कूदा युवक खुद डूबा…कोटा के चचेही डेम में दर्दनाक हादसा, बिलासपुर के युवक की हुई मौत,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के कोटा थाना क्षेत्र स्थित चचेही डेम, लछनपुर के पास रविवार को पिकनिक मनाने गए युवकों के बीच उस वक्त मातम पसर गया, जब एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान धीरज रात्रे पिता संजय रात्रे उम्र 20 वर्ष निवासी बंधु गैरेज के पास, जतिया तालाब जरहाभाठा बिलासपुर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर के जरहाभाठा मंदिर चौक क्षेत्र से लगभग 15 से 20 युवक पिकनिक मनाने चचेही डेम पहुंचे थे। सभी युवक डेम के आसपास घूमने और नहाने का आनंद ले रहे थे। इसी दौरान एक बच्चा अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। बच्चे को बचाने के लिए धीरज रात्रे बिना देर किए तुरंत पानी में कूद गया, जिसे तैरना आता था। धीरज ने साहस दिखाते हुए बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल दिया, लेकिन खुद गहरे पानी में फंस गया। बताया जा रहा है कि पानी अधिक गहरा होने और बहाव के कारण वह बाहर नहीं निकल सका।

देखते ही देखते वह पानी में लापता हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और साथियों ने तत्काल कोटा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों की टीम मौके पर पहुंची तथा रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद धीरज का शव पानी से बाहर निकाला गया। घटना से मृतक के परिवार और साथियों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं जिस बच्चे की जान बचाई गई, वह पूरी तरह सुरक्षित बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि चचेही डेम में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद सुरक्षा इंतजामों की कमी और चेतावनी व्यवस्था नहीं होने से लगातार सवाल उठ रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग, दो शातिर महिलाएं गिरफ्तार, कोटा:- बिजली खंभे पर काम करते समय ठेका कर्मचारी की करंट से दर्दनाक मौत...सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... सक्ति गोलीकांड का हुआ खुलासा...पति की प्रेमिका को रास्ते से हटाने पत्नी ने दी थी 4 लाख की सुपारी, पु... पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में संविदा कर्मी की फांसी के फंदे पर मिली लाश....जांच में जुटी पुल... साइबर ठगी... वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार...सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज