
भुवनेश्वर बंजारे
बिलासपुर – तोरवा पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है। घटना के शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उक्त कार्यवाही की है। जहां पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता की शादी 2014 में पुरे रीति रिवाजों के साथ हुई थी। जिनके दो बच्चे है। पीड़िता अपने पति के साथ तोरवा थाना क्षेत्र में रहती थी। जिनके पड़ोसी के घर में दुर्ग निवासी सागर भारती का आना जाना था। इस बीच आरोपी सागर भारती ने पीड़िता के पति के साथ जान पहचान बनाई। और घर आने जाने लगा। इस बीच पीड़िता को डरा धमकाकर 2020 से 2022 तक दैहिक शोषण करता रहा।

पीड़िता के अनुसार इसका विरोध करने पर आरोपी महिला के साथ गाली गलौच कर बच्चे और उसके पति को जान से मारने की धमकी देता था। जिससे घबराई महिला चुप चाप अनाचार को सहती रही। जब उसके सब्र का बांध टूटा तो महिला ने घटना की शिकायत तोरवा थाने में दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरु कर दी। जहां पुलिस को आरोपी के ठिकाने का पता चलते ही मौके पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।