बिलासपुर

बिजली विभाग की ऑनलाइन सेवाएं और होंगी उन्नत…किया जा रहा अपग्रेड, 3 दिनों तक सेवा रहेगी प्रभावित

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (सीएसपीडीसीएल) पूरे प्रदेश में बिजली व्यवस्था की बेहतर निगरानी और उपभोक्ता सेवाओं के लिए अपने व्यापक और सुदृण नेटवर्क को लगातार उन्नत करती रहती है। इसी कड़ी में प्रदेश के केन्द्रीयकृत डाटा सेन्टर के उन्नयन का कार्य आगामी 27 जनवरी शाम छह बजे से अगले दो दिनों तक किया जाएगा। इस दौरान पूरे प्रदेश में विद्युत कंपनी की उपभोक्ता सेवा से जुड़ी एवं दूसरी अन्य ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित होंगी। इस मामले में सीएसपीडीसीएल के प्रबंध निदेशक मनोज खरे ने बताया कि 27 जनवरी की शाम 06 बजे से 30 जनवरी की सुबह 10 बजे तक नेटवर्क उन्नयन का कार्य किया जाएगा। इस दौरान कंपनी की ऑल टाइम पेमेंट (एटीपी) मशीन , कॉमन सर्विस सेन्टर (सीएससी), ऑनलाइन बिल पेमेंट , पे पाइंट , मोर बिजली एप , पॉवर कंपनी की वेबसाइट, एसएमएस गेटवे,केन्द्रीयकृत कॉल सेन्टर,ई बिडिंग समेत अन्य ऑनलाइन सेवाएं बाधित रहेंगी। उन्होंने बताया कि नेटवर्क उन्नयन के लिए विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधा का ध्यान रखा गया है। आम उपभोक्ता परेशान न हो इसलिए अवकाश दिवसों में उन्नयन कार्य संपादित किया जा रहा है। बिजली बिल भुगतान के लिए प्रदेशभर में निर्धारित अंतिम तिथि के बाद ही इस कार्य को किया जा रहा है। इसके अलावा बिजली संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित वितरण केन्द्रों एवं स्थानीय स्तर पर निर्धारित कार्यालयों पर संपर्क किया जा सकेगा।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला,