छत्तीसगढ़बिलासपुर

भारत निर्वाचन आयोग और रेल्वे की अनूठी पहल मतदाता जागरूकता के संदेशों के साथ बिलासपुर से गुजरेगी हावड़ा एक्सप्रेस

उक्त सभी स्टेशनों में सम्बन्धित जिला निर्वाचन अधिकारी हरी झण्डी दिखाकर ट्रेन को रवाना करेंगे।

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

भारत निर्वाचन आयोग और भारतीय रेल्वे मतदाताओं को जागरूक करने के लिये अनूठी पहल करने जा रहे हैं। इसके तहत मतदाता जागरूकता के संदेशों को ट्रेन के डिब्बों में चस्पा किया जायेगा। ये ट्रेनें जिन स्टेशनों से होकर गुजरेंगी, वहां प्लेटफार्म पर ट्रेन के आने पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भी किया जायेगा।
इसी क्रम में बिलासपुर स्टेशन में भी 9 अप्रैल को गुजरने वाली हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12834 में मतदाता जागरूकता के संदेशों को चस्पा किया गया है। ट्रेन के आगमन पर प्लेटफार्म में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भी किया जायेगा। बिलासपुर स्टेशन में सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर ट्रेन पहुंचेगी और 11 बजकर 55 मिनट पर ट्रेन रवाना होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी बिलासपुर हरी झण्डी दिखाकर इस ट्रेन को रवाना करेंगे।

हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12834 जो 8 अप्रैल को हावड़ा स्टेशन से चलते हुए 9 अप्रैल को छत्तीसगढ़ राज्य के रायगढ स्टेशन में सुबह 9ः06 बजे, चांपा स्टेशन में 10ः14 बजे, बिलासपुर स्टेशन में 11ः40 बजे, रायपुर स्टेशन में 13ः35 बजे और दुर्ग स्टेशन में 14ः40 बजे पहुंचेगी। उक्त सभी स्टेशनों में सम्बन्धित जिला निर्वाचन अधिकारी हरी झण्डी दिखाकर ट्रेन को रवाना करेंगे। इस बीच प्लेटफार्म पर ही यात्रियों से अधिक से अधिक मतदान की अपील की जायेगी। उक्त ट्रेन में मतदाता जागरूकता के संदेशों को चस्पा किया गया है। जिससे अधिक से अधिक यात्रियों के बीच मतदाता जागरूकता के संदेश पहुंचाया जा सके।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...