पचपेड़ी

पचपेड़ी: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र के ग्राम बिनौरी में शनिवार शाम करीब 4 बजे करंट लगने से 26 वर्षीय युवक चन्द्रभान पिता डेरहा की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वह गांव के ही बेदराम के घर छत ढलाई का काम करने गया था। काम खत्म होने के बाद हाथ-पैर धोने के लिए घर में लगे टुल्लू पंप को चालू करते ही पास में पड़े कटे तार के संपर्क में आ गया।

जिससे तेज करंट लगने से वह मौके पर ही बेसुध होकर गिर पड़ा। घटना की जानकारी परिजनों को मिलते ही परिजनों ने तत्काल उसे मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना अस्पताल से पुलिस को दी गई, जिस पर पचपेड़ी पुलिस ने मर्ग कायम कर रविवार को शव का पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों को सौंप आगे की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग... BDG ऐप से चलता था हाईटेक सट्टे का काला कारोबार, मास्टर एडमिन समेत छह गिरफ्तार, 30 लाख से ज्यादा लेन-... ड्यूटी से लौट रहे पुलिस आरक्षक को पांच युवकों ने घेरा, शराब के लिए पैसे मांगे, विरोध करने पर लाठी-डं... रात में घर से निकला 19 साल का युवक... फिर लाठी-डंडों से बरसी मौत, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर- मस्तूरी के बीच दर्रीघाट में अज्ञात लुटेरों का आतंक.. बाइक सवार युवक को रोककर पीटा और 4 हजा... सर्पदंश के मामले में फिर झाड़फूंक का अंधविश्वास बना मौत की वजह...महिला ने तोड़ा दम